Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Hanumangarh में बवाल, Ethanol Plant के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूटा, 10 से ज्यादा गाड़ियां जलीं

Hanumangarh में बवाल, Ethanol Plant के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूटा, 10 से ज्यादा गाड़ियां जलीं

Crime Report | Jagdish Teli | Ethanol Plant News | Hanumangarh, Rajasthan

राजस्थान के हनुमानगढ़ में आज आग सिर्फ गाड़ियों में नहीं लगी… आग लगी है लोगों के गुस्से में, किसानों के सब्र में और उस सरकार की नीतियों में, जो महीनों से लोगों की आवाज सुनने को तैयार ही नहीं।

सवाल बड़ा है… जब जनता बोल रही है, किसान बोल रहे हैं… तो भाजपा सरकार सुन क्यों नहीं रही? आखिर क्यों हालात इतने बिगड़ गए कि एक इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर पूरा इलाका रणभूमि बन गया?


अब आपको दिखाते हैं वो पूरा घटनाक्रम जिसने हनुमानगढ़ को हिला कर रख दिया।

हनुमानगढ़ के टिब्बी इलाके में 450 करोड़ की लागत से बन रही निजी इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध एक साल से भी ज्यादा समय से जारी था। बार-बार निवेदन… बार-बार चिट्ठियां… बार-बार मांगें। लेकिन भाजपा सरकार पर किसानों का आरोप साफ है हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं। हम बोलते रहे… और सरकार बहरी बनी रही।

और जब आवाज दबाई जाती है… तो गुस्सा फूटता है। महापंचायत बुलाई गई… भीड़ उमड़ पड़ी… और देखते ही देखते माहौल विस्फोटक हो गया।

किसान फैक्ट्री की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। जमकर तोड़फोड़ हुई। तीन बुलडोजर चकनाचूर कर दिए गए, करीब 10 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। धुएं के गुबार में सिर्फ आग नहीं दिख रही थी… दिख रहा था वो आक्रोश जिसे महीनों से दबाया जा रहा था।

पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की। लाठीचार्ज हुआ… आंसू गैस चली… और फिर शुरू हुई खुली भिड़ंत। इस हिंसा में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया समेत दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

किसानों का आरोप साफ है इस फैक्ट्री से वायु प्रदूषण बढ़ेगा, भूजल जहरीला होगा, खेत बंजर होंगे और लोगों की आजीविका खत्म हो जाएगी। वे मांग कर रहे थे कि प्लांट को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए। लेकिन उनकी बात सुनी किसने?

महापंचायत में श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा, पूर्व विधायक बलवान पूनिया, CPI-M नेता मंगेज चौधरी और कई किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। लेकिन जैसे-जैसे भीड़ फैक्ट्री के अंदर बढ़ी, वैसा ही तनाव हिंसा में बदलता गया।

स्थिति इतनी बिगड़ी कि प्रशासन को टिब्बी क्षेत्र में धारा 144 लागू करनी पड़ी। पूरे इलाके में बाजार बंद करा दिए गए और इंटरनेट सेवाएं रोक दी गईं।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस कार्रवाई की तीखी आलोचना की और भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला कि आखिर किसानों की आवाज से सरकार को इतनी नफरत क्यों?

और अब सबसे बड़ा सवाल यही है एक साल से लोग बोल रहे थे… पर सरकार सुन क्यों नहीं रही थी? क्या इस टकराव को रोका नहीं जा सकता था? क्या संवाद की कमी ने इस आग को भड़काया?

हनुमानगढ़ की ये तस्वीर सिर्फ एक जिले की कहानी नहीं… ये उस सिस्टम की कहानी है जो जनता की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने में यकीन रखता है। सवाल उठते रहेंगे… जवाब कौन देगा?

अगर आप चाहते हैं कि हर बड़ी खबर का सच, हर सत्ता के फैसले पर सख्त सवाल और जमीनी रिपोर्टिंग आपके पास सबसे पहले पहुंचे… तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। बेल आइकन दबाएं… ताकि अगली आवाज दबाई न जाए।

Crime Report | Jagdish Teli | Ethanol Plant News | Hanumangarh, Rajasthan


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ का हमला, तेंदू पत्ता इकट्ठा कर रही 4 महिलाओं की मौत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ का हमला, तेंदू पत्ता इकट्ठा कर रही 4 महिलाओं की मौत

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading