Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर, पहासू क्षेत्र के क़सूमी जंगल में देखा गया तेंदुआ, गांव वाले दहशत में, वन विभाग अलर्ट पर

बुलंदशहर, पहासू क्षेत्र के क़सूमी जंगल में देखा गया तेंदुआ, गांव वाले दहशत में, वन विभाग अलर्ट पर

ब्यूरो रिपोर्ट | लोकेन्द्र राज सिंह | पहासू बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र में स्थित गांव क़सूमी के जंगलों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। देर शाम ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुआ घूमते हुए देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही खुर्जा वन विभाग के अधिकारियों सहित टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के लिए पदचिन्हों की जांच की। वन विभाग ने स्वीकार किया है कि इलाके में तेंदुआ घूम रहा है और उसकी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

टीम द्वारा मौके पर एक पिंजरा भी लगाया गया है, ताकि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा जा सके। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार सर्च जारी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

वन विभाग का कहना है कि गांव के आसपास और जंगल में विशेष गश्त की जा रही है। वहीं ग्रामीणों में यह चर्चा है कि तेंदुआ कई दिनों से इधर-उधर दिखाई दे रहा था, लेकिन शुक्रवार शाम यह स्पष्ट दृश्य में आया तो लोगों ने सूचना दी।

अधिकारियों ने कहा कि तेंदुआ को सुरक्षित पकड़कर उसे उचित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा और इस दौरान किसी भी प्रकार की हानि न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।


ब्यूरो रिपोर्ट | लोकेन्द्र राज सिंह | पहासू बुलंदशहर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading