
“महाराष्ट्र: वणी-चंद्रपूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 3 महिलाओं की मौत, 2 गंभीर घायल; शिवसेना नेता विजय चोरडिया ने जताया दुख”
Akash Dhake Report, यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में वणी-चंद्रपूर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई।
लालगुड़ा के पास स्कोडा कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कोडा कार में 5 से 6 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रपूर के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे पर शिवसेना नेता विजय चोरडिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। परिवारों ने अपने अपने अपनों को खो दिया, जो किसी भी शब्द से भरा नहीं जा सकता।” विजय चोरडिया ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी और राज्य सरकार से घायलों के त्वरित उपचार व पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
स्थानीय प्रशासन ने सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, यवतमाल
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7