Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नागपुर में भाजपा महिला मोर्चा का शक्तिशाली सम्मेलन, चंद्रशेखर बावनकुले ने महिला कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

नागपुर में भाजपा महिला मोर्चा का शक्तिशाली सम्मेलन, चंद्रशेखर बावनकुले ने महिला कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र




नागपुर से भाजपा संगठन की मजबूती का संदेश देने वाला एक बड़ा कार्यक्रम सामने आया है। हुडकेश्वर में भाजपा महिला आघाडी की ओर से विस्तारित कार्यकारिणी घोषणा और महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता, राजस्व मंत्री व नागपुर-अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम में उपस्थित महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि “महिलाएं आज भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। पार्टी संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही आने वाले चुनावों में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।” उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया और उन्हें संगठन की भावी योजनाओं में अहम भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर बावनकुले के साथ पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर, पूर्व विधायक सुधाकर कोहले, भाजपा नागपुर जिलाध्यक्ष आनंदराव राऊत, भाजपा नागपुर जिला महिला आघाडी (रामटेक) अध्यक्षा प्रितीताई मानमोडे, भाजपा नागपुर जिला महामंत्री अनिल निधान और अजय बोढारे, सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

महिला कार्यकर्ताओं में वैशालीताई चोपड़े, सुनंदाताई दिवटे, मायाताई पाटील, श्रीमती भदोरिया, राधाताई अग्रवाल, लतेश्वरीताई काळे, सतीश चौधरी, नेहाताई राऊत, शुभांगीताई गायधने, नेहाताई गावंडे, छायाताई शुक्ला, वनमालाताई चौरागडे, सुभाष गुजरकर, रमेश भदाडे, सुधाताई सेलोकर, नीलिमाताई घाटोळे, और हरीश कंगाली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, समाज के हर वर्ग तक भाजपा की नीतियां पहुंचाने और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने का संकल्प लिया।


ब्यूरो रिपोर्ट : मनीष कुमार अंकुर, नागपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading