Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Devendra Fadnavis बनेंगे BJP के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष? सस्पेंस पर आया बड़ा बयान

Devendra Fadnavis बनेंगे BJP के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष? सस्पेंस पर आया बड़ा बयान

क्या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं?

Bureau Report Akash Dhake : संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद से ही सियासी गलियारों में इस सवाल पर हलचल मची हुई है। लेकिन अब खुद फडणवीस ने चुप्पी तोड़ते हुए इस सस्पेंस पर ऐसा बयान दिया है जिसने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

“भारतीय जनता पार्टी के भीतर इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? पार्टी के अंदरूनी हलकों में नामों की चर्चाएं तेज हैं, और इनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।”

लेकिन फडणवीस ने अब खुद इन अटकलों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। इस पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा “मैं फिलहाल महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री हूं और अगले पांच साल तक इसी पद पर रहूंगा।”

फडणवीस ने कहा कि भाजपा अपने अध्यक्ष का चुनाव खुद करती है और किसी एक व्यक्ति का इस पर फैसला नहीं चलता। उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी की अपनी प्रक्रिया होती है, और वही तय करती है कि कौन अध्यक्ष बनेगा।

यह बयान तब आया जब कुछ दिन पहले ही संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक बड़ा बयान दिया था। भागवत से जब भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव में देरी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा “अगर अध्यक्ष का चुनाव संघ को करना होता, तो इतना समय नहीं लगता।”

राजनीतिक गलियारों में इस बयान को संघ द्वारा इशारा माना गया, लेकिन फडणवीस ने उसी बयान पर अब करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख के जवाब में ही पूरा जवाब छिपा है। भाजपा में किसी व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि पार्टी की प्रक्रिया का ही पालन होता है।

उन्होंने आगे कहा कि जब समय आएगा, भाजपा सही समय पर सही फैसला लेगी। अभी इस पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह उस कमेटी का हिस्सा नहीं हैं जो अध्यक्ष पद पर निर्णय लेती है, इसलिए इस विषय पर वह अंतिम राय नहीं दे सकते।

जब उनसे दोबारा पूछा गया कि क्या वह अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं, तो उन्होंने हंसते हुए कहा “मैं पांच साल तक महाराष्ट्र में ही रहूंगा। उसके बाद पार्टी क्या फैसला करती है, यह देखना होगा।”

उन्होंने पत्रकारों से यह भी कहा कि भाजपा अध्यक्ष के मुद्दे को सुलझाने की कोशिश मत कीजिए, भाजपा खुद ही इसे सुलझा लेगी।

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि फडणवीस का यह बयान दो मायनों में अहम है। पहला – उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अभी वह राष्ट्रीय राजनीति में नहीं जा रहे हैं और महाराष्ट्र की कमान उनके हाथों में ही रहेगी। और दूसरा उन्होंने संघ और भाजपा के बीच संतुलन बनाने की भी कोशिश की है ताकि संगठनात्मक फैसलों में पार्टी की स्वायत्तता बनी रहे।

अब सवाल यह है कि क्या वाकई भाजपा 2026 के लोकसभा चुनाव से पहले नया अध्यक्ष चुनेगी, और अगर हां, तो क्या उस कुर्सी तक देवेंद्र फडणवीस पहुंच पाएंगे?

फिलहाल एक बात तय है भाजपा के अंदर बड़े बदलाव के संकेत तो मिल रहे हैं, लेकिन कौन उस शीर्ष पद तक पहुंचेगा, इसका जवाब आने वाले महीनों में ही साफ होगा।

फिलहाल फडणवीस ने खुद को अध्यक्ष पद की रेस से बाहर बताया है, लेकिन राजनीति में कुछ भी नामुमकिन नहीं होता। क्या आने वाले वक्त में वह दिल्ली की सियासत में बड़ा रोल निभाएंगे? ये सवाल अब भी बाकी है।

Bureau Report : Akash Dhake


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading