Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Adani भी बेचेंगे पेट्रोल-डीजल, सरकार बदल रही लाइसेंस के नियम

Adani भी बेचेंगे पेट्रोल-डीजल, सरकार बदल रही लाइसेंस के नियम

“अब पेट्रोल-डीजल भी बेचेंगे गौतम अडानी! जी हां, सरकार पेट्रोल पंप खोलने के नियम बदलने की तैयारी में है और इसका सीधा फायदा मिल सकता है बड़ी प्राइवेट कंपनियों को… यहां तक कि अडानी ग्रुप को भी।”


“आने वाले दिनों में पेट्रोल पंप खोलना आसान हो सकता है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 2019 के लाइसेंस नियमों की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाई है, जिसकी अगुवाई बीपीसीएल के पूर्व निदेशक सुखमल जैन कर रहे हैं।
इस समिति का मकसद है—
पुराने नियमों की कमियों को दूर करना
वैकल्पिक ईंधनों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देना
और पेट्रोल पंप लाइसेंस देने की प्रक्रिया को आसान बनाना।”

नए नियमों में हो सकती है ढील, अडानी, रिलायंस जैसी कंपनियों को होगा फायदा, भारत में 97,804 पेट्रोल पंप – सबसे ज्यादा IOC के पास

“2019 में सरकार ने नियम बदले थे, जिससे 250 करोड़ की नेटवर्थ वाली गैर-तेल कंपनियां भी पेट्रोल-डीजल बेच सकती थीं। जबकि पहले के नियमों में 2000 करोड़ के निवेश की शर्त थी।
इस बदलाव के बाद भारत का पेट्रोल पंप बाजार और भी आकर्षक हो गया है—और अब अडानी ग्रुप जैसी कंपनियां, जो पहले ही ऊर्जा कारोबार में हैं, सीधे रिटेल फ्यूल मार्केट में कदम रख सकती हैं।”

“यानी आने वाले वक्त में जब आप अपने मोहल्ले के पेट्रोल पंप पर जाएंगे… तो वहां इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के साथ-साथ अडानी का बोर्ड भी नजर आ सकता है।
सवाल ये है—क्या ये बदलाव आम ग्राहकों के लिए सस्ता पेट्रोल-डीजल लेकर आएगा या फिर सिर्फ कॉर्पोरेट कंपनियों के मुनाफे का खेल साबित होगा?”

अपने आसपास की खबरों या विज्ञापन के लिए संपर्क करें : +919654663551


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading