Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Raebareli में केमिकल से लदे ट्रक ने ली भूतपूर्व सैनिक की जान, तीन छात्र घायल… हादसे से मचा कोहराम

Raebareli में केमिकल से लदे ट्रक ने ली भूतपूर्व सैनिक की जान, तीन छात्र घायल… हादसे से मचा कोहराम

रिपोर्ट अमर निर्मल रायबरेली : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है…। सेमरी चौकी के पास एक केमिकल लदा तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, और उसकी चपेट में आकर एक भूतपूर्व सैनिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये हादसा मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुआ, जब उन्नाव से लालगंज की तरफ जा रहा ट्रक सेमरी चौकी के पास पहुंचा। उसी वक्त सेमरी चौराहा निवासी पूर्व सैनिक जगदीश अपनी बाइक से पेट्रोल भरवा कर घर लौट रहे थे। साथ ही पास के गांव बैरीसाल खेड़ा के तीन छात्र — प्रियांशु, ओम जी और संदीप — कोचिंग के लिए जा रहे थे।

अचानक बेकाबू हुआ ट्रक सड़क किनारे पलट गया और सबको अपनी चपेट में ले लिया। भूतपूर्व सैनिक जगदीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, शरीर दो हिस्सों में बंट गया। वहीं एक छात्र ट्रक के नीचे दब गया और दो छात्र छिटक कर दूर जा गिरे, जो गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची सेमरी चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से लालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां दो छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है।

फिलहाल इस हादसे से न सिर्फ मृतक के परिवार में कोहराम मचा है, बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर है।
भूतपूर्व सैनिक जगदीश के घर में पत्नी रेखा देवी, बेटे अमन और बेटी पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही खीरों थाना प्रभारी संतोष सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी और एसडीएम मिथलेश कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

घटना के बाद मुख्य सड़क पर घंटों लंबा जाम लग गया। वहीं ट्रक में भरे केमिकल से रिसाव शुरू हो गया, जिसे काबू में लाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और केमिकल को पानी से डायल्यूट किया गया। ग्रामीणों को अब भी आशंका है कि ट्रक के नीचे कोई और शव दबा हो सकता है।

थाना प्रभारी संतोष सिंह ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन छात्रों को इलाज के लिए भेजा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : अमर निर्मल, क्राइम रिपोर्टर (रायबरेली)


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading