
महाराष्ट्र के भुसावल रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है, जहाँ मुफ्त पानी की बोतल लेने के लिए वारकऱ्यां की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
यह सब कुछ पंढरपुर आषाढी वारी यात्रा के दौरान हुआ, जब हजारों की संख्या में वारकरी भुसावल स्टेशन से गुजर रहे थे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुफ्त पानी की बोतलें बांटने की व्यवस्था की थी, लेकिन व्यवस्था इतनी कमजोर साबित हुई कि वहां अफरा-तफरी मच गई। बोतल पाने की होड़ में लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, बच्चे और महिलाएं भी इस भगदड़ में परेशान दिखे।
गौरतलब है कि हर साल लाखों वारकरी पैदल पंढरपुर के दर्शन के लिए निकलते हैं। प्रशासन को पता था कि यात्रियों की भारी भीड़ आने वाली है, फिर भी उचित इंतज़ाम नहीं किए गए।
फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन अगर भीड़ यूं ही बेकाबू होती रही, तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
आपका इस पूरे मामले पर क्या कहना है? कमेंट करके जरूर बताएं।
और देशभर की ऐसी ही ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे चैनल के साथ।
वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और सब्सक्राइब करना ना भूलें।
Bureau Report : Akash Dhake, Bhusawal
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7