Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Ammol Walkke Chandrashekhar Bawankule की तारीफ में कह गए ये बातें

Ammol Walkke Chandrashekhar Bawankule की तारीफ में कह गए ये बातें

भारतीय जनता पार्टी संघटन पर्व अभियान विदर्भ विभाग की कार्यशाला नागपुर में सम्पन्न हुई।
इस दौरान महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रदेश में पार्टी के सदस्यता अभियान को मिली सफलता की जानकारी दी साथ ही अपने कार्यकर्ताओं की जानकार तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्य में 1 करोड़ 2 लाख सदस्य बनकर कीर्तिमान स्थापित किया है।


बता दें कि कार्यक्रम में भाजपा के बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं दिव्यांग विकास आघाड़ी के विदर्भ प्रभारी अमोल वालके भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान अमोल वालके ने महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश अक्ष्यक्ष और राजस्व मंत्री माननीय चंद्रशेखर बावनकुले साहेब नागपुर और अमरावती के पालकमंत्री भी हैं और इनके सानिध्य में भाजपा ने 1 करोड़ से ज्यादा सदस्य जोड़ लिए हैं।
अमोल वालके ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा देवा भाऊ और बावनकुले के संरक्षण में आगे बढ़ रही है। साथ ही प्रदेश का चौमुखी विकास भी हो रहा है। आज महाराष्ट्र विकसित महाराष्ट्र बन रहा है। किसान खुशहाली की ओर बढ़ रहे हैं। माता बहनों, गरीबों को उनका हक मिल रहा है। रोजगार के क्षेत्र में महाराष्ट्र काफी आगे बढ़ रहा है। ये सब देवा भाऊ और चंद्रशेखर बावनकुले साहेब की अच्छी और नेक सोच का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक ईमानदार सरकार काम कर रही है। और इसी वजह से आज हर वर्ग के लोग भाजपा के साथ जुड़ना चाह रहा है। प्रदेश के विकास में भाजपा का जो संकल्प है आज उससे हर किसी को फायदा मिल रहा है।
वालके ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र के दिव्यांगजनों के लिए अच्छा कार्य कर रही है जो कि अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जिस स्पीड से काम कर रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र विकसित महाराष्ट्र, खुशहाल महाराष्ट्र बन जाएगा।
बता दें कि अमोल वालके ने महाराष्ट्र को अच्छी और मजबूत सरकार देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का धन्यवाद भी किया।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading