Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में आरोपी भोजपुरी एक्टर समर सिंह की हिरोइन स्वेता मिश्रा ने किया बड़ा खुलासा

आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में आरोपी भोजपुरी एक्टर समर सिंह की हिरोइन स्वेता मिश्रा ने किया बड़ा खुलासा

भोजपुरी एक्टर समर सिंह की गिरफ्तारी पर एक्ट्रेस स्वेता मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। स्वेता ने कहा कि समर सिंह निर्दोष हैं। मुझे आकांक्षा के लिए बेहद अफसोस है और उनके परिवार के साथ सहानभूति भी है।


लेकिन मुझे अब भी उम्मीद नहीं है कि समर सिंह ऐसा कर सकते हैं। मैं उनके साथ एक फ़िल्म कर रही हूं। समर सिंह मेरे ऑपोज़िट में हैं। समर सिंह के साथ शूटिंग करते काफी वक्त हो गया लेकिन समर ने न तो किसी लड़की को परेशान किया और न ही मुझे। समर का व्यवहार भी सबके साथ अच्छा था।

मीडिया समर को विलेन बना रहा है यह सरासर गलत है। आरोप साबित करने के लिए पुलिस है कोर्ट है। इससे बाहर कोई मीडिया वाला या कोई इंसान समर को कैसे दोषी ठहरा सकता है? पुलिस ईमानदारी से अपना काम करे। कोर्ट को सबूत दे। अगर समर सिंह दोषी हुए तो उन्हें सजा मिले और अगर निर्दोष हुए तो… अब इस पर हमें सोचना होगा क्योंकि मीडिया ने, लोगों ने समर को विलेन बना दिया है। जबकि समर दिल के बहुत ही अच्छे इंसान हैं।

लोग बोल रहे हैं कि समर सिंह आकांक्षा दुबे के साथ रिलेशन में थे। देखिए यह फ़िल्म इंडस्ट्री है। यहां सभी तरह के लोग हैं। काम करते करते कब दिल लग जाता है पता ही नहीं चलता। अगर संबंध थे भी तो दोनों बालिग थे। समझदार थे। सब कुछ सहमति से ही हुआ होगा… अगर ऐसा कुछ था भी तो…। इसमें बात का क्या बतंगड़ बनाना। देखिए समर सिंह ने आकांक्षा को लेकर कभी इजहार नहीं किया। जबकि आकांक्षा अपनी रील्स, या सोशल मीडिया में अपने सम्बंधों का खुलासा करती रहीं हैं।


मैं मीडिया से अपील करना चाहूंगी कि आप लोग समर को विलेन न बनाएं। मैं आकांक्षा को गलत नहीं ठहरा रही हूं लेकिन आकांक्षा का यह कदम गलत था।
समर के साथ जो भी हो रहा है वो गलत हो रहा है। जब तक कानून साबित न कर दे कि समर दोषी हैं तब तक के लिए तो आप लोग समर को कम से कम अकेला छोड़ दें। समर सिंह को आपके साथ की जरूरत है।
कृपया समर को विलेन न बनाएं, कानून को अपना काम करने दे, इसके बाद ही कुछ कहें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading