
दरअसल, आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में मोदी सरकार की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत 11 अगस्त को की गई थी और यह 15 अगस्त तक देश में करीब 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा झंडा फहराया गया। वाकायदा पीएम मोदी ने लोगों से अपने घरों में झंडा फहराने की अपील की थी। भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने भी पीएम मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान को न केवल माना बल्कि एक इवेंट के रूप में बना दिया।
अच्छी पहल थी जिसमें बहुत से लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लेकिन अब 26 जनवरी को क्या? क्या पीएम मोदी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर “हर घर संविधान” अभियान चलाएंगे?
वहीं लोग भी पीएम मोदी से बोल रहे हैं कि “आपने 15 अगस्त को घर घर तिरंगा बंटवाया।
अब 26 जनवरी को भारत का संविधान बांटो, हम देखना चाहते हैं आपकी देशभक्ति।”
इस तरह के ट्वीट लोग कर रहे हैं। खैर पीएम मोदी को देशभक्ति के किसी भी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है और न ही उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत है। लेकिन तरह-तरह के लोग हैं, सवाल भी करेंगे। और कुछ हद तक सवाल भी वाजिब है। क्योंकि अभी हाल ही में पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी को संविधान पढ़ने की सलाह दी थी।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था। भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी देकर झंडा फहराया था। तब से ही हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को देश को गणराज्य बना था।
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express