
एक ओर भारत में स्वच्छता अभियान चल रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां लोग जमकर गंदगी कर रहे हैं। गंदगी देखकर कई बार लगता है कि शायद लोगों को ही गंदगी पसंद हैं। एक ओर तो नगरपालिका की अनदेखी और दूसरी ओर लोगों की लापरवाही। यही वजह है कि पवित्र जगह के पास भी गंदगी का अंबार है।
नगर के वार्ड नं 12 में गायत्री शक्तिपीठ के पास कचरे का ढेर लगा हुआ है। 50 मीटर की दुरी पर ही वार्ड पार्षद ज्योति जैन का घर है। आपको बता दे कि जिस जगह पर कूड़े का ढेर लगा है उस मार्ग पर नगर के 3 मुख्य मंदिर आते हैं। गायत्री शक्तिपीठ, दिगंबर जैन मंदिर और सीचाई कॉलोनी का शिव मंदिर जहाँ से श्रद्धालुओं का रोजाना आना जाना लगा रहता है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन और वार्ड पार्षद द्वारा नगर को लेकर एक दम सुस्त नजर आते हैं। वार्ड 12 निवासी निहाल भूतड़ा द्वारा गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के समीप हो रही गंदगी पर नगर पालिका सफाई विभाग एवम सीएमओ को निरंतर सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। ऐसी ही अगर नगर में अव्यवस्था रही तो नगर की जनता को बीमारी होने की संभावना बढ़ेगी।
नगर पालिका प्रशासन जल्द मामले को अपने संज्ञान मे ले और साफ सफाई करवाए।
सौसर से धीरज सिंह चंदेल के साथ तरुण राव चंदेल कि रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7