Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारने वाले कोहली बनें पहले कप्तान, टूट गया 29 साल का सिलसिला

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारने वाले कोहली बनें पहले कप्तान, टूट गया 29 साल का सिलसिला

.

.

.

भारत पाकिस्तान के हाइवोल्टेज मुकाबले में इस बार पाकिस्तान ने बाजी मार ली। 29 सालों में यह पहली बार है जब पाकिस्तान भारत के सामने टिक पाया हो। यानि भारत को हराने में पाकिस्तान को 29 साल का लंबा वक्त लगा। और भारत की ओर से विराट कोहली विश्वकप में हारने वाले पहले कप्तान बन गए।.

.

.

आखिर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत से हार का सिलसिला टूट गया। 1992 के 50 ओवर वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने-सामने थे। तब से लेकर रविवार के मुकाबले से पहले कुल 12 बार (7 बार 50 ओवर वर्ल्ड कप और पांच बार 20 ओवर वर्ल्ड कप) में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी। लेकिन रविवार को दुबई में हुए मुकाबले में यह सिलसिला टूट गया। इसके साथ ही विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 152 का लक्ष्य था जो उसने आसानी से हार कर लिया।

.

.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शाहीन शाह अफरीदी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारत को शुरुआती ओवर में ही झटके दिए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली की हाफ सेंचुरी की मदद से 151 रन का स्कोर बनाया। हालांकि पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की साझेदारी की मदद से ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

.

.

इससे पहले, भारत की खराब शुरुआत रही और पाकिस्तान को 152 रनों का लक्ष्य दिया। इस दौरान, भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए वहीं विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 49 गेंदों पर 57 रन की बेहतरीन पारी खेली।

.

.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की और भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को जल्द ही आउट कर दिया, जिससे भारत एक अच्छे स्कोर की तरफ नहीं बढ़ सका। पाक की तरफ से शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लेकर 31 रन दिए।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading