
जमीन पर कब्जा जमाने के इरादे से दबंगों ने दूसरे पक्ष की युवती को घर के कमरे में बंद कर पहले ताला लगा दिया, फिर उसके बाहर दीवार खड़ी कर दिया। युवती करीब छह घंटे तक इसी हाल में अंदर रही। पुलिस के पहुंचने पर दीवार को तोड़कर युवती को बाहर निकाला गया।
दरअसल, लड़की के पिता किशोर पंडित का गांव के ही विनोद पंडित से लंबे समय से जमीनी विवीद चला आ रहा है। आरोप है कि जब युवती घर में अकेली थी, तब विनोद पंडित समेत 5-6 लोग वहां पहुंचे और युवती को जबरन कमरे में बंद कर दिया और बाहर ईंट की दीवार खड़ी कर दी। इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दीवार तोड़कर युवती को बाहर निकाला। इसके बाद उसका मेडिकल चेकअप कराया गया।
पीडित युवती ने बताया कि जब उसे बंद कर दीवार खड़ी की जा रही थी, उस दौरान वो चिल्लाती रही लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। युवती के पिता किशोर पंडित को इस घटना का पता चला तो वो भी पत्नी के साथ तत्काल गांव लौटे।
देर रात अपनी बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे किशोर पंडित ने बताया कि गांव के ही अन्य लोगों के साथ उनका जमीन विवाद चल रहा है और जमीन पर कब्जा करने की बदनीयत से उन लोगों ने बेटी को घर में बंद कर बाहर दीवार खड़ी कर दी।
जयनगर थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पांच आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
कोडरमा के एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने पुष्टि की कि जमीनी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि जो भी लोग फरार हैं, उन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7