
डूंगरपुर,राजस्थान
भारत सरकार एवं राज्य सरकार से प्राप्त जानकारी अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण बचाव को लेकर वैक्सीन आने को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर कृष्णपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में ईडीपी सभागार में जनप्रतिनिधियों, तहसीलदार एवं उपखण्ड अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई।

कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर कृष्ण्पाल सिंह चौहान ने कहा कि कोविड-19 को लेकर अतिशीघ्र वैक्सीन आ रही है,
उसको लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां जारी है।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर नकारात्मक सोच ओर अफवाहों में नहीं आये ओर जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में वैक्सीलाईजेशन से पूर्व लोगों को रजिस्टेशन कराने संबंधी जानकारी देवें।

कार्यशाला में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार परमार ने कहा कि चुनाव के तरीकों के अनुसार वैक्सीलेशन का कार्य होगा।
इससे पूर्व रजिस्टेशन होगा। वैक्सीन आने के बाद गाईडलाईन प्राप्त होगी।
उसके अनुरूप वैक्सीलेशन का कार्य किया जाएगा।
कार्यशाला में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर डब्ल्यूएचओ के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अक्षय व्यास ने कहा कि तीन फेज में वैक्सीन का कार्य किया जाएगा।
जिसमें प्रथम फेज मेडिकल, द्वितीय फेज पुलिस, प्रशासन एवं राजस्व, तृतीय फेज में पचास से अधिक उम्र व आमजन को वैक्सीन की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में दो स्टेट डिपो बनाये गये है, जो उदयपुर व जयपुर में है।
वहा से वैक्सीन रीजनल पर आएगी। जहा से हमे प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि डंूगरपुर जिले में 61 कॉल सेंटर बनाये गये है, वैक्सीलाईजेशन में दस हजार 262 हेल्थ वर्कर को वैक्सीन किया जाएगा।
वैक्सीन से पूर्व रजिस्टेशन कराना होगा। बिना रजिस्टेशन के वैक्सीन का कार्य नहीं होगा।
जिस किसी व्यक्ति का वैक्सीन होना है, उसे अपने साथ फोटो आईडी लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीन से पूर्व संबंधित व्यक्ति के पास मोबाईल पर मैसेज जाएगा, जिसका वैक्सीलाईजेशन सेंटर पर सुरक्षा गार्ड द्वारा फोटो आईडी एवं मैसेज देखने के बाद उक्त व्यक्ति को वैक्सीन होगी।
उन्होंने कहा कि वैक्सीनलेशन के लिए तीन कमरे होंगे। जिसमें पहला कमरा वेंटिग, दूसरा कमरा वैक्सीन रूम एवं तीसरा कमरा ओबजरवेशन के लिए होगा।
जिसमें वैक्सीन करने के बाद तीस मिनट तक उक्त व्यक्ति का ओबजरवेशन होगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीलेशन का कार्य घर-घर जाकर नहीं किया जाएगा।
नियत जगह पर चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध होने पर ही वैक्सीन होगा।
सौ सदस्यों की वैक्सीन के लिए पांच सदस्यों की टीम होगी। जिसमें सुरक्षा गार्ड, वैक्सीलेटर, मोबाईल लेटर एवं ऑबर्जवर होंगे।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन का कार्य एक व्यक्ति का दो बार होगा। जिसमें पहली बार होने के 21 दिन बाद दूसरी बार वैक्सीन किया जाएगा। दूसरी बार वैक्सीन से पूर्व भी संबंधित व्यक्ति क पास मैसेज जाएगा। बिना मैसेज ओर बिना फोटो आईडी के किसी भी व्यक्ति वैक्सीन नहीं किया जाएगा।
कार्यशाला में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक गणपती महावर, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, उपखण्ड अधिकारी राजेश नायक डंूगरपुर, राजीव द्विवेदी सागवाड़ा, अनिल कुमार सीमलवाड़ा, प्रवीण कुमार आसपुर, राकेश कुमार मीणा चिखली एवं तहसीलदार रमेशचन्द्र वडेरा गलियाकोट, जगदीश चन्द्र बामणिया सीमलवाड़ा, मयूर शर्मा सागवाड़ा, वेसात यादव डंूगरपुर, भाग्यराम जोशी झौंथरी एवं रणछोड डामोर टीएडी डंूगरपुर, नरेन्द्र खटीक खनिज अभियंता मौजूद रहें।
कार्यशाला जनप्रतिनिधि प्रधान देवराम रोत बिछीवाड़ा ने कहा कि पल्प पोलियो के समय गलत अफवाह फैली थी। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की बात कही। इस अवसर पर प्रधान कारीलाल ननोमा सीमलवाड़ा, कान्ता कोटेड डंूगरपुर, ललिता मीणा साबला, सागर अहारी दोवड़ा, उप प्रधान लालशंकर पडवाला बिछीवाड़ा, गुलाब सिंह चौहान डंूगरपुर, वक्तु मीणा आसपुर एवं बालकृष्ण परमार, हीरालाल डामोर मनोज कुमार मीणा, हीरालाल कोली एवं समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
रिपोर्ट राजस्थान ब्यूरो
जगदीश तेली
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7