
डूंगरपुर,राजस्थान
वैश्विक महामारी कोरोना से जन जन को जागरूक और बचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘‘नो मास्क, नो एंट्री‘‘ अभियान के अन्तर्गत बुधवार को शहर के गेपसागर की पाल पर बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचने का संदेश दिया।

वही बच्चो को मास्क वितरण कर बच्चों को मास्क की उपयोगिता और कोरोना से बचने हेतु हमेशा मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया कार्य्रकम में नगरपरिषद की कल्पना भावसार ने नगरपरिषद आयुक्त नरपत सिंह राजपुरोहित के निर्देशानुसार राज्य सरकार के कोरोना जागरूकता अभियान की जानकरी बच्चो को देते हुए ‘नो मास्क, नो एंट्री‘‘ का सन्देश दिया।

वही बच्चो को बताया की इस बिमारी से बचने हेतु सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करे क्योकि अभी इस बिमारी का बचाव ही उपचार है इसलिए मास्क पहने और दुसरो को मास्क पहनने हेतु प्रेरित करे।

राजस्थान ब्यूरो जगदीश तेली
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7