भारत-चीन संबंध पिछले कुछ दिनों में ज्यादा बिगड़ गए है। चीन की नापाक हरकतों की वजह से ऐसा हुआ है। वहीं, एक अन्य पड़ोसी देश नेपाल से भारत के संबंध खराब होने के पीछे अन्य राजनीतिक कारणों के अलावा चीन की कूटनीति शामिल है।

इसके लिए नेपाल में चीन की राजनयिक होउ यान्की बहुत ज्यादा सक्रिय रहती है। दक्षिण एशियाई मामलों की जानकार होउ यान्की साल 2018 से नेपाल में चीन की राजदूत के रूप में काम कर रही हैं। भारत के इस पड़ोसी देश में वह अपनी कूटनीति से तो चर्चा में रहती ही हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता और अपने स्टाइलिश लुक के कारण भी वह चर्चा में रहती हैं।
होउ यान्की सालों से चीन के विदेश मंत्रालय और विभागों में काम कर रही हैं। वह दक्षिण एशिया मामलों में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर रह चुकी हैं और लॉस एंजलिस में भी चीन की कॉन्सुलेट जनरल रह चुकी हैं। वह अक्सर अपने आउटफिट और लुक पर बहुत ध्यान देती हैं। जिसकी वजह से वो अपने कामों को अंजाम दे सकें।
बीते मार्च में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वह स्थानीय युवतियों के साथ नृत्य में सहभागिता करती दिखी थीं। होउ यान्की नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फोटो सेशन भी कराती हैं। तस्वीरों में उनका पहनावा नेपाल के युवाओं को आकर्षित करता है। नेपाली युवा अपने इंस्टाग्राम पर होउ यान्की की तस्वीरें शेयर भी करते हैं।
उनके दीवाने नेपाल के युवा ही नहीं वहां के बड़े नेता भी शामिल हैं।
यही वजह है कि भारत नेपाल के बीच रिश्तों में खटास आने लगी है।
Report : Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express