छत्तीसगढ़ सरकार खिला रही बच्चो को अंडा, शाकाहारी समुदाय में आक्रोश

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मिड डे मील में छात्रों को अंडा खिलाने पर सियासत गरम हो गई है। कबीरपंथ से जुड़े लोगों के विरोध के साथ ही भाजपा समेत कई संगठनों ने अंडा खिलाने का विरोध किया है। इसके साथ ही जैन समाज,ब्राम्हण समाज समेत कई समाज के लोगो ने अंडा खिलाने के फैसले का विरोध किया है।
नन्हे मुन्हे बच्चो को छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री शिवकुमार डहरिया पौष्टिक आहार के रूप में खुद अपने हाथों से अंडा खिलाते दिख रहे है। बस यही से छत्तीसगढ़ सरकार के लिए दिक्कत शुरू हो गई है छत्तीसगढ़ में कबीरपंथ का कहना था कि शाकाहारी बच्चों को अंडा परोसने से दिक्कत होगी, वह इसका विरोध करते है। कबीरपंथ समाज के अलावा जैन समाज , ब्राम्हण समाज, आदि समाज के लोगो ने विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस को लगता है कि यह एक अच्छा फैसला है। अंडे खाना न खाना स्वेच्छा से ज्यादा हुआ विषय है, भाजपा को इसपर राजनीति नही करनी चाहिए।
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस विधायको के एक दल के साथ मुख्यमंत्री बघेल से मिलकर पोषक आहार के तौर पर अंडे खिलाये जाने पर धन्यवाद भी दिया है। लेकिन भाजपा का मानना है कि भारत मे सभी धर्म सम्प्रदाय के लोग रहते है सरकार को सबको ध्यान ने रखकर फैसला लेना चाहिए। फिलहाल भूपेश सरकार बैकफुट पर जाती नज़र आ रही है। और उसने मामले में सलाह के लिए कमेटी का गठन किया है। आहार विशेषज्ञ भी मानते है कि अंडे का विकल्प सम्भव है।

रायपुर से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए दिलीप चौहान की रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7