
सरकारी या गैरसरकारी यानी कंपनी द्वारा संचालित या कंपनी के द्वारा अधिकृत डीलर ही पेट्रोल डीजल बेच सकते हैं। वो भी नियम के अनुसार।
लेकिन राजस्थान के डूंगरपुर जिले के साबला तहसील में सभी नियमों को ताक पर रखकर खुद पेट्रोल पंप डीलर देसी जुगाड़ से पेट्रोल बेच रहा है।
मामला साबला क्षेत्र का है जहां भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पंप है। उक्त पंप की मशीन खराब होने पर पेट्रोल पंप के मालिक ने पेट्रोल टैंक लगाकर लोगों को लीटर की माप से खुलेआम पेट्रोल बेचना शुरू कर दिया,
जब हमारे संवाददाता को इस बारे में सूचना मिली तो वे तुरंत पेट्रोल पंप पहुंचे और उन्होंने अपनी आंखों से ऐसा होता हुआ देखा।
हमारे संवाददाता कांतिलाल शर्मा ने जब पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी से पूँछा कि इस तरह आप पेट्रोल क्यों बेच रहे हैं, तो उसने एकदम अड़ियल टाइप जबाव देते हुए कहा कि मशीन खराब है, इसीलिए ऐसे बेच रहे हैं।
उससे हमने मैनेजर के बारे में पूँछा तो उसने कैबिन की तरफ इशारा कर दिया।
पेट्रोल पंप ऑफिस के अंदर एक सख्श मिला, तो हमने उससे पूँछा कि इस तरह बिना मशीन के खुले में पेट्रोल क्यों बेच रहे हो, ये तो नियम के खिलाफ भी है और जुर्म भी?
तब उसने भी पंप मशीन खराब होने का हवाला दिया और कहा कि इसे अभी तुरंत बंद कर देते हैं।
पेट्रोल पंप ऑफिस में बैठे सख्श का जब हमने नाम पूछा तो उसने अपना नाम अनिल जैन बताया और कहा कि वह पेट्रोल पंप मालिक का छोटा भाई है।
अब सवाल उठता है कि इस तरह खुलेआम पेट्रोल पंप वाला लीटर से पेट्रोल दे रहा है जबकि मशीन खराब होने तक वह पेट्रोल नहीं बेच सकता है। तो क्या भारत पेट्रोलियम या सरकार इस तरह के पेट्रोल पम्प संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?
साबला से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए कांतिलाल शर्मा की रिपोर्ट
👉 अगर आपको इस वीडियो से कोई शिकायत है या सुझाव है तो कमेंट करके जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें शेयर करें। आसपास व देश दुनिया की बड़ी खबरें पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, 👉 Khabar 24 Express से जुड़ने व विज्ञापन के लिए कॉल करें +919654663551 👈
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7