Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / Sapna Chaudhary ने बीजेपी क्या जॉइन की, तो लोगों ने सपना को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात : Khabar 24 Express

Sapna Chaudhary ने बीजेपी क्या जॉइन की, तो लोगों ने सपना को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात : Khabar 24 Express

आखिरकार सपना चौधरी हुई बीजेपी में शामिल, अपने लटके झटकों के लिए मशहूर सपना कर रही हैं राजनीति से नई शुरुआत

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिलाई सदस्यता

लंबे वक्त से था बीजेपी या कांग्रेस में जाने पर सस्पेंस
लोकसभा चुनाव 2019 में किया था बीजेपी के लिए प्रचार

लोकसभा चुनावों के वक़्त कांग्रेस में जाने की लगी थीं अटकलें, लेकिन सपना ने उन्हें खारिज कर दिया था।

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी जो अपने लटके झटकों और भड़काऊ डांस के लिए मशहूर हैं, वे आखिरकार आधिकारिक तौर पर आज बीजेपी में शामिल हो ही गईं।
रविवार को BJP के एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह जैसे कई सीनियर नेता मौजूद थे।
बता दें कि आज राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान है। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की मेंबर बनीं।

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपना चौधरी पर सस्पेंस बना हुआ था। पहले उनके कांग्रेस में आने की खबरें आई थीं। कुछ तस्वीरों के बाद कहा गया कि वह कांग्रेस में आ गई हैं। लेकिन फिर सपना खुद मीडिया के सामने आईं और उन्होंने इस खबर को गलत बताया। इसके बाद प्रचार के दौरान सपना चौधरी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ उनकी नजदीकियां देखी गईं। उन्होंने दिल्ली की विभिन्न सीटों पर बीजेपी के लिए रोड शो में हिस्सा लिया था। अब आखिरकार पार्टी में शामिल हुईं।
दरअसल सपना चौधरी को भीड़ जुटाऊ माना जाता है। सपना चौधरी को देखने वालों की भीड़ जबरदस्त होती है।

सपना चौधरी हरियाणा की पॉप्युलर सिंगर और डांसर हैं, वह बॉलिवुड की फिल्मों में भी आइटम सॉग्स कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी नजर आई थीं।

बता दें कि सपना चौधरी की पहचान स्टेज शो के माध्यम से हुई थीं। सपना अपने भड़काऊ डांस और लटके-झटकों के लिए मशहूर रही हैं। उनके तमाम गाने, उनका डांस यूट्यूब पर काफी पॉपुलर रहा है। सपना के डांस की मांग इतनी बढ़ी कि वो हरियाणा में छा गईं।
सपना को सोशल मीडिया ने खासी पहचान दिलाई। आज सपना जो कुछ भी हैं उसमें सोशल मीडिया का काफी बड़ा हाथ रहा है।
खैर अब सपना बीजेपी की हो गयी हैं तो उन्हें उनकी नई राजनीतिक पारी के लिए बधाई।

खबर 24 एक्सप्रेस के लिए मृणालिनी गुप्ता की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading