Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महाराष्ट्र के बीड में तेज़ बारिश से स्कूल की दिवार गिरी, अभिभावकों में डर, बच्चों को स्कूल भेजने से इनकार

महाराष्ट्र के बीड में तेज़ बारिश से स्कूल की दिवार गिरी, अभिभावकों में डर, बच्चों को स्कूल भेजने से इनकार

महाराष्ट्र के बीड जिले में बारिश से एक जर्जर स्कूल की दीवार गिर गयी जिसके बाद छात्रों के साथ उनके माता पिता में भी खौफ व्याप्त हो गया।


बता दें कि जिला परिषद केंद्रीय प्राथमिक शाला कामखेडा स्कूल की दीवार गिर गई। इसके बाद छात्र छात्राओं के माता पिता ने बच्चों को स्कूल न भेजने का फैसला लिया है।

जिला परिषद केंद्रीय प्राथमिक शाला और जिला परिषद उर्दू शाला कामखेडा गांव मे दो स्कूल हैं, दोनों ही जर्जर हालत में हैं। ऐसा नहीं हैं प्रशासन इस बात से अंजान है।
बता दें कि स्कूल की इमारत साल 1949 में बनाई गई थी। 70 साल पुरानी इस स्कूल की इमारत कभी भी गिर सकती है।


जिला परिषद केंद्रीय प्राथमिक शाला में 96 छात्र है, और जिला परिषद केंद्रीय उर्दू शाला में भी उतने ही छात्र हैं।
नई इमारत बनाने के लिए गांव वालों ने कई बार मांग की लेकिन प्रशासन न जाने किस हादसे के इंतजार में आँखें बंद किये हुए है।


स्कूल की दीवार गिरने से अभिभावकों में डर है उनका कहना है कि वे तब तक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे जब तक उनके लिए किसी सुरक्षित जगह का इंतजाम नहीं हो जाता या नई इमारत नहीं बन जाती है।
अभिभावकों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस ओर ध्यान दे।

बीड से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए विनोद शिंदे की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading