Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / #BreakingNews : अभी-अभी, #Rajasthan के #Barmer में #Tent गिरने से 14 लोगों की मौत के गंभीर रूप से घायल, देखें दर्दनाक तस्वीरें जो हादसे की सच्चाई बयां कर रही हैं…..

#BreakingNews : अभी-अभी, #Rajasthan के #Barmer में #Tent गिरने से 14 लोगों की मौत के गंभीर रूप से घायल, देखें दर्दनाक तस्वीरें जो हादसे की सच्चाई बयां कर रही हैं…..

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, यहां एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें अभी तक 13 लोगों की मौत की खबर है जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

हादसा तेज़ आंधी की वजह हुआ है। लोग बाड़मेर के जसोल में रामकथा सुनने के लिए जमा हुए थे लेकिन अचानक से तेज़ आंधी और बारिश आ गयी जिसकी वजह से पंडाल गिर गया चूंकि पंडाल लोहे की रॉड पर टिका था और उसमें बिजली के तार भी बंधे थे। जिस वजह से पंडाल में करंट दौड़ गया और लोगों की मौत हो गयी।

जब पंडाल गिरा उस वक्त काफी भगदड़ मच गई थी। भगदड़ की वजह से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि जिस वक्‍त पंडाल में रामकथा चल रही थी, उस समय तेज आंधी व बारिश के कारण पंडाल गिर गया और उसमें बिजली का करंट प्रवाहित हो गया। जिसकी वजह से लोगों को न तो भागने का मौका मिला न बचने का। बिजली की लाइन काटते-काटते 13 लोगों की मौत हो गई। बताया ये भी जा रहा है कि ज्यादातर मौतें दम घुटने और करंट लगने की वजह से हुई हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

इस घटना के बाद वहां मौके पर काफी मात्रा में कीचड़ जमा हो गया, जिससे लोगों को बचाने में काफी दिक्कत महसूस हो रही है। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन लगातार लोगों को रेस्क्यु करके अस्पताल पहुंचा रहा है। इस मामले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है।

हादसा वाकई दर्दनाक था, लेकिन सबसे बड़ा सवाल उठता कि मानसून का समय है, तेज़ आंधी और बारिश आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। तो ऐसे में इतने बड़े आयोजन को परमिशन आखिर दी ही क्यों गयी थी।

रिपोर्ट : जगदीश जी तेली, ब्यूरो चीफ राजस्थान, खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading