ब्रेकिंग न्यूज़, अभी अभी नांदेड जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं।

महाराष्ट्र के यवतमाल और नांदेड जिले मे किनवट माहूर, और हिंगोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गये।
नांदेड के पूर्वी उत्तर दिशा में 90 किलो मीटर दूर इसका केंद्र बताया जा रहा है। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गयी।
फिलहाल जान-माल के नुकसान की तो कोई खबर नहीं है, लेकिन नांदेड़ जिले में कुछ घर गिरने व दीवारें चटकने की खबरें हमारे पास आई हैं।
रात नौ बजकर 10 मिनट पर नांदेड़ के किनवत, माहुर, हदगांव और हिमायतनगर में तथा यवतमाल के उमरखेद, करनजखेड़, होटा और वालवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गयी, लोग अपने घरों से बाहर निकल आये।

नांदेड़ से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए संदीप देसाई की रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7