ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से सामने आया है, लेकिन सट्टेबाजी का इस तरह का यह पहला अनोखा मामला होगा जो शायद ही किसी ने सुना हो।
डिजिटल इंडिया में, डिजिटल तरीके से सट्टेबाजी?
जी हाँ चौंकिए मत, आज राजगढ़ में डिजिटल तरीके से सट्टेबाजी हो रही है, लेकिन यहां तारीफ करनी होगी राजगढ़ पुलिस की, जिसने साबित कर दिखाया कि कानून के हाथ कितने लंबे हैं।

राजगढ़ पुलिस ने वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच पर अवैध सट्टा चलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से मोबाइल, लेपटॉप, रजिस्टर और डायरियां बरामद की गई है। आरोपी जिले में एप्प के जरिये ऑनलाइन सट्टा का कारोबार कर रहे थे।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लसूडिया रामनाथ क्षेत्र में 5 लोग विश्वकप क्रिकेट मैचों पर अवैध सट्टे का कारोबार ऑनलाइन संचालित कर रहे हैं। सूचना के बाद एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी तो वहां कृपाल सहित 5 अरोपी लेपटॉप लेकर विश्वकप मैच पर हार जीत का दांव लगा रहा थे
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे विश्वकप क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। आरोपियों के पास से मोबाइल, लेपटॉप, केल्कुलेटर, रजिस्टर और डायरियां बरामद हुई हैं, जिसमें सट्टे का करीब सवा करोड़ रुपये का हिसाब-किताब दर्ज है। साथ ही आरोपियों से पुलिस ने नकदी भी जब्त की।
आरोपियों के पास से बरामद रजिस्टर में 100 से अधिक लोगों के नाम कोडवर्ड के रूप में लिखे मिले हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी पढ़े लिखे हैं।
राजगढ़ से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए अब्दुल वसीम अंसारी की रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7