Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गुजरात के बनासकांठा से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी

गुजरात के बनासकांठा से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी

बनासकांठा जिले के लाखड़ी तहसील के कूड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपने परिवार की सदस्यों की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि घर के मुखिया ने कर्ज से परेशान होकर पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू और पोते की निर्ममता से हत्या कर दी।

तस्वीरें बेहद डराने वाली हैं। जिन्हें देखकर आपका भी मन विचलित हो सकता है। इसीलिए हमने तस्वीरों को बलर कर दिया है।

बता दें कि कुड़ा गाँव मे रह रहा पटेल परिवार चैन की नींद सो रहा था, वो इस बात से अनजान था कि कोई अपना उन्हें इस तरह काट डालेगा। तस्वीरें हकीकत बयां करने के लिए काफी हैं कि किस तरह बेदर्दी से अपने ही परिवार के सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।

परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

हत्या का कारण घर के मुखिया पर 21 लाख रुपए का कर्ज होना बताया गया है। मृतक ने कर्ज की जानकारी दीवार पर लिखी दी। चार की हत्या के बाद आरोपी ने जहर खाकर खुदकशी करने की कोशिश की। उसका पालनपुर के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हो सकता हूं इसमें कुछ और तथ्य हों। यह तो पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो जाएगा कि ये हत्याएं घर के मुखिया ने की हैं या किसी साजिश का हिस्सा हैं।

बनासकांठा से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए नीरज बोराणा की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading