Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक दर्दनाक हादसा, बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक दर्दनाक हादसा, बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत

कांकेर के पखांजुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ यहां एक व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार युवक निपुल राय उर्फ छोटू उम्र 32 वर्ष पिता निताई राय नगर पंचायत पखांजुर के वार्ड 10 में रहे थे। युवक की पखांजुर के पुराना बाजार में मोटर साइकिल रिपेयरिंग की शॉप थी। निपुल सोमवार सुबह रायपुर के लिए निकले थे। और दिनभर अपने जरूरत का सामान खरीद लगभग 2 बजे वापस पखांजुर पहुंचे। निपल ने अपनी बाइक खड़ी कर जैसे ही मेन गेट खोलने को कोशिश की तो गेट का एक पल्ला घर में बिजली के तारों से टकरा गया। दरवाजा लोहे का था बिजली के तारों से छू जाने के कारण दरवाजे में करेंट संचालित हो गया और घटना स्थल पर ही विपुल की दर्दनाक मौत हो गयी।

जब निपल की मां ने देखा तो निपुल दरवाजे में मृत अवस्था में पड़े हुए थे। तत्काल आसपास के लोग भी वहां इक्क्ठा हो गए। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की जाँच की तथा मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया। निपुल राय उर्फ छोटू पूर्व में पत्रकारिता से भी जुड़े हुए थे लोगों के मुताबिक वे सरल व मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। जिसने भी विपुल की मौत की खबर सुनी वे चौंक गए। और निपुल की मौत पर दुःख व्यक्त किया।

कांकेर से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए कबीर दास की रिपोर्ट


अगली खबर भी कांकेर के पखांजुर से,

रोड क्रॉस कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोड क्रॉस कर रहा युवक उछलकर सीधे नाले में जा गिरा।


वाहन ने पीछे से टक्कर मारी थी।


युवक को पखांजूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक युवक की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है।

कांकेर से खबर 24 एक्सप्रेस के किये कबीर दास की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading