अवंतिका हॉस्पिटल बुलंदशहर के सूर्यनगर में स्थित है। 2 साल पहले यह हॉस्पिटल खुला था। अवंतिका हॉस्पिटल अपने बेहतरीन इलाज और अच्छे डॉक्टर्स के लिए मशहूर है। इस हॉस्पिटल के मुख्य डॉ. बीपी सिंह, डॉ आर.के मित्तल, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. चित्रा सिंह हैं। ये सभी काफी अनुभवी डॉक्टर्स हैं। डॉ आरके मित्तल वरिष्ठ डॉ हैं।
बुलंदशहर जिले में इस हॉस्पिटल ने अपना काफी नाम किया है। सबसे बड़ी बात यह यह है कि काफी अनुभवी डॉक्टर्स की टीम होने के बाबजूद यहां इलाज काफी सस्ते में किया जाता है जो मिडल क्लास और लोवर मिडल क्लास के लिए काफी किफायती हो जाता है।

डॉ बीपी सिंह ने इस मौके पर हमारे बुलंदशहर संवादाता कॄष्ण कुमार गोयल को बताया कि वे हर वक़्त लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। हॉस्पिटल की तरफ से मेडिकल हेल्थ केम्प का आयोजन होता रहता है, जिसमें फ्री हेल्थ चेकअप से लेकर दवाइयां तक मुफ्त में दी जाती हैं।
उन्होंने कहा कि हम जिस समाज में हैं, उसके लिए हमेशा बेहतरी के लिए कार्य करने चाहिये ताकि स्वस्थ व निरोग समाज की कल्पना की जा सके।
अस्पताल के 2 साल होने पर हॉस्पिटल के मरीजों के साथ आये हैं परिजनों ने डॉ. बीपी सिंह को बधाईयां दी और आशीर्वाद भी दिया। मरीजों के परिजनों का कहना है कि डॉ बीपी सिंह व उनकी टीम के सभी डॉक्टर बेहद शालीन और अच्छे डॉ. हैं, वे एक दोस्त, बेटे, भाई की तरह पेश आते हैं। व्यहवार कुशल होने की वजह से मरीज भी जल्द ठीक हो जाते हैं।
खबर 24 एक्सप्रेस के लिए बुलंदशहर से कृष्ण कुमार गोयल की रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7