खबर मुम्बई से, मुम्बई में मानसून ने दी दस्तक, मुम्बई वालों को गर्मी से थोड़ी राहत

मानसून केरल में पहुंच चुका है और वहां झमाझम बारिश हो रही है। केरल में मानसून एक हफ्ते की देरी से पहुंचा और धीर-धीरे आगे भी बड़ रहा है और इसी कड़ी में मानसून मुंबई पहुंच चुका है। मुंबई में सोमवार देर रात मौसम ने दस्तक दे दी और लोगों को गर्मी से राहत मिल पाई। अब मुम्बई में लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। वहीं यूपी, दिल्ली में गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो रखा है।
मुम्बई से जगदीश जी तेली की रिपोर्ट
खबर महाराष्ट्र के नांदेड से जहां जिला परिषद के सामने कर्मचारियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।
जिला परिषद समाज कल्याण विभाग की ओर अनुकंप के तत्व पर नौकरी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने जिला परिषद के सामने आमरण अनशन शुरू किया कर दिया। आमरण अनशन कर रहे कर्मचारियों ने हमारे नांदेड जिला संवाददाता संदीप देसाई को बताया कि उन्होंने अभी तक समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को पांच बार निवेदन दिया, मगर उसका कोई फायदा नहीं हुआ।
अनशन में नांदेड जिला युनियन के अध्यक्ष विजय कुमार धवले, शुभम गबाले, तथा पुरुष व महिला कर्मचारी मौजुद रहे।
नांदेड से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए संदीप देसाई की रिपोर्ट
पूरा महाराष्ट्र आज सूखे की मार झेल रहा है, लेकिन महाराष्ट्र का मराठवाड़ा इलाका सबसे ज्यादा सूखे की मार झेलता है।
मराठवाडा के जालना जिले में काफी मात्रा में पानी की किल्लत के कारण सभी महिला एवं पुरुषों को कोषों दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। खेतों में सिचाई तक के लिए पानी नहीं है। किसान तो किसान पानी की किल्लत से जानवर तक परेशान हैं।
किसानों की इसी परेशानी को देखते हुए औरंगाबाद परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारी संजय कुमार सिंघल से रहा नहीं गया और उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का फैसला किया।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं गांव के मुखियाओं व लोगों को नदी का खोलीकरण का कार्य करवाने का निर्देश दिया ताकि पानी की समस्या से काफी हद तक निज़ात मिल सके। उन्होंने एक हफ्ते के भीतर इस असंभव से कार्य को पूरा कर दिखाया।
उनके इस कार्य की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। साथ ही संजय कुमार सिंघल ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की व पेड़ों की देखभाल भी करने सुझाव भी दिया।
जालना से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए श्रीधर कापसे की रिपोर्ट
जी हां हम आज ऐसे ही एक सख्श की बात करने जा रहे हैं जिसका नाम अथर्व है। अथर्व ने 10 वीं कक्षा में 90 % अंक हासिल किए थे और अब 12 वीं की परीक्षा में 85% अंक हासिल किए हैं।
शायद अब आप सोच रहे होंगे कि यह इतनी भी बड़ी बात भी नहीं है जो शुरू में इतना बढ़ा-चढ़ा कर बोला गया। लेकिन जब आप आगे की बात जानेंगे तो वाकई हैरान रह जाएंगे।
अब आपको बताते हैं कि हम अथर्व की तारीफ क्यों कर रहे हैं। दरअसल अथर्व जब तीन साल के थे, तब उन्हें इतना भयानक बुखार आया कि उनके शरीर को ज्यादातर अंगों ने काम करना बंद कर दिया। अथर्व न चल सकते हैं न हिल सकते हैं। अथर्व के शरीर के लगभग 90 फीसदी हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। उनके माता पिता ने अथर्व का इलाज भी बहुत करवाया लेकिन सफलता नहीं मिली। अथर्व की इस इच्छाशक्ति के आगे बढ़े से बढ़े लोग हैरान हो गए हैं।
अथर्व आज यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी इस मेहनत में उनके परिवार का बड़ा रोल जरूर है लेकिन अथर्व की इच्छाशक्ति की वजह से आज वे सफल हो रहे हैं। संभव है कि अथर्व यूपीएससी की परीक्षा भी पास कर लें।
हो सकता है कि हम सबकी दुआएं अथर्व को ठीक कर दें और उनका सपना भी साकार हो।
औरंगजेब से अशोक लाड की रिपोर्ट
औरंगाबाद की खुलताबाद तहसील में तालाब लगातार सूखते जा रहे हैं, और इसका बड़ा कारण है तालाब से पानी की चोरी।
लोग राजनीतिक रसूख की वजह से तालाब से पानी की चोरी कर रहे हैं जिससे तालाब का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। एक तरफ तो लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिल रहा है लेकिन दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अवैध रूप से पानी का दोहन कर रहे हैं।
खबर 24 एक्सप्रेस के लिए औरंगाबाद से अशोक लाड की यह रिपोर्ट देखें।
खबर औरंगाबाद से है जहां महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर हरिबाबू बागडे ने जिला परिषद की बैठक में हिस्सा लिया। और इस बैठक में उनकी नाराजगी साफ देखने को मिली। नाराजगी भी इसलिए क्योंकि जो फंड जिन 5 गांव के विकास के लिए दिया गया था उसे कहीं दूसरी जगह लगा दिया गया।
औरंगाबाद से अशोक लाड की रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7