Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / स्कूल की आपसी लड़ाई में फसा छात्रों का भविष्य, देखें जितेंद्र पटले की यह रिपोर्ट

स्कूल की आपसी लड़ाई में फसा छात्रों का भविष्य, देखें जितेंद्र पटले की यह रिपोर्ट

स्कूल की लड़ाई में छात्रों का भविष्य धूमिल हो रहा है, इतना ही नहीं छात्र परेशान हैं और वे कभी पुलिस स्टेशन के चक्कर लगा रहे है तो कभी स्कूल के तो कभी जिला शिक्षण अधिकारी के। लेकिन छात्रों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वे करें तो करें क्या? स्कूल की गलती की वजह से छात्रों को अपना भविष्य फंसता नज़र आ रहा है।

आज हम हिन्दू मुस्लिम, धर्म, जाति, मज़हब, मंदिर-मस्जिद, राजनीति, कौन जीतेगा कौन हारेगा की तो बात कर रहे हैं। लेकिन जिनकी मुख्य रूप से बात होनी चाहिए, गंभीरता से सोचना चाहिए उसकी बात ही नहीं हो रही है।


आज शिक्षा का स्तर इतना गिर गया है उसके बारे में कोई नहीं सोच रहा है, न तो जनप्रतिनिधि इस बारे में बात कर रहे है। और न ही जनता इस बारे में सोच रही है।
आज हम एक ऐसी ही खबर पर बात करने जा रहे हैं जिसे हम पहले भी कई बार दिखा चुके हैं।

हम बात कर रहे हैं भंडारा जिले के सिहोरा स्थित महाराष्ट्र हाइस्कूल सिहोरा की। यह स्कूल एक संस्था द्वारा संचालित है जिसे सरकार द्वारा मान्यता मिली हुई है। लेकिन अब यह स्कूल दो संस्थाओं के आपसी विवाद में फंसकर रह गया है।
छात्रों के परिजनों ने क्षेत्र के विधायक चरण भाऊ वाघमारे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला परिषद सदस्य धनेंद्र तुरकर से इस समस्या के बारे में बात की लेकिन कोई हल न निकल सका।
प्रशासन और जनप्रतिनिधि दोनों ही पल्ला झाड़ रहे हैं। छात्रों को आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हो रहा है।

जिला शिक्षणाधिकारी काटोलकर भी अनजान बनें हुए।
राज्य के शिक्षा मंत्री तो पहले ही छात्रसंवाद मे विवादास्पद बयान देकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

महाराष्ट्र हाईस्कूल सिहोरा का विवाद लगातार बढता जा रहा है।

आज नाराज छात्रों व उनके परीजनों ने मिलकर पुलिस स्टेशन का घेराव किया लेकिन वहां से भी आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ।
खबर 24 एक्सप्रेस के भंडारा जिला संवाददाता जितेंद्र पटले ने छात्रों की परेशानी को लेकर जिला शिक्षणाधिकारी से बात की तो उन्होंने सोमवार तक टी.सी. उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि सोमवार तक छात्रों को टीसी मिलती हैं कि नहीं या छात्रों को और परेशान होना पड़ेगा।

भंडारा के सिहोरा से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए जिंतेंद्र पटले व श्याम बांगरे की संयुक्त रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

IND vs ENG: शुभमन गिल और अक्षर पटेल के दम पर भारत की धमाकेदार जीत, एजबेस्टन में 11 साल बाद इंग्लैंड को मिली वनडे हार

IND vs ENG: शुभमन गिल और अक्षर पटेल के दम पर भारत की धमाकेदार जीत, एजबेस्टन में 11 साल बाद इंग्लैंड को मिली वनडे हार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading