Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ब्रेकिग न्यूज बनासकांठा : गुजरात उत्तर गुजरात मैं भूकंप के झटके भयभीत लोग घरों से निकले

ब्रेकिग न्यूज बनासकांठा : गुजरात उत्तर गुजरात मैं भूकंप के झटके भयभीत लोग घरों से निकले

भूकंप की तीव्रता 4.3 बताई जा रही है। पालनपुर से 37 किलोमीटर तक के दायरे में आका गया है भुकंप। गुजरात व राजस्थान के गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

उत्तरी गुजरात के बनासकांठा और उसके आसपास के जिलों में बुधवार रात को 4.3 तीव्रता के भूंकप के झटके महसूस किए गए। जान – माल की हानि की अब तक कोई सूचना नहीं है। गांधीनगर के इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि भूकंप के झटके रात 10 बजकर 31 मिनट पर आए। भूंकप का केंद्र बनासकांठा जिले के पालनपुर शहर के 31 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद बनासकांठा , मेहसाणा और साबरकांठा में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अहमदाबाद के कुछ हिस्सों में भी भूंकप के हल्के – फुल्के झटके महसूस किए गए हैं। स्टेट कंट्रोल रूम ने कहा कि संपत्ति के नुकसान या किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।

मौसम विभाग के प्रभारी के अनुसार ये कंपन लगातार 20 सेकेंड तक महसूस किया गया। इस तरह के तेज झटके आना माउंट आबू के प्राकृतिक वातावरण के लिए चिंता का कारण माने जा रहे हैं। गुजरात के बनासकांठा के अलावा अरवल्ली, महिसागर, साबरकांठा और अहमदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस होने की खबरें हैं। लोग भूकम्प के झटकों से घबरा के घर छोड़कर सड़को पर आ गए।

रिपोर्ट : नीरज बोराणा, बनासकांठा (गुजरात)


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading