Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भारतीय वायु सेना के पराक्रम के आगे विफल हुए धूर्त पाकिस्तानी, पाकिस्तान के फरेब और झूंठ से सतर्क रहने के लिए सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने कविता के माध्यम से समझाया

भारतीय वायु सेना के पराक्रम के आगे विफल हुए धूर्त पाकिस्तानी, पाकिस्तान के फरेब और झूंठ से सतर्क रहने के लिए सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने कविता के माध्यम से समझाया

भारतीय वायु सेना के विजयी हमले की सफलता को और पाकिस्तान की विफलता को देखते हुए पाकिस्तान की फ़रेब भरी आदतों से सावधान रहने को अपनी कविता के माध्यम से कहते बता रहें हैं- स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी….

!!विजयी अभियान भारत स्वाभिमान!!

!!सावधानी हटी दुर्घटना घटी!!

सावधान रहो ए भारत वालो
दुश्मन हमें अब ताक रहा।
झुलस रहा बदला लेने को
योजना अपनी बना रहा।।
पाक नाम नापाक इरादे
फ़रेब भरे इसके है वादे।
छिप घात लगा हमला आदत है
ये नहीं निभाता कोई क़ायदे।।
दुनियां में हो रही है इसकी
थू थू थू थू नापाक ए देश।
साथ नहीं है कोई इसके
आतंक सरगने रहते इस देश।।
सारी दुनियां परेशान है इससे
यहीं पनपते शैतान नुमाइंदे।
खुदा पाक नाम कर बदनाम
झूठे नापाक करम कर धंधे।।
यो ख़ुशी मनाओ मग़र सजग रह
ख़तरा टला नहीं है देश।
युद्ध के आसार बढ़ेंगे
तैयार रहो सेना संग देश।।
हम डरते नहीं किसी दुश्मन से
हम आर्य हैं विजयी क़ौम।
हम और सेना सदा अजेय है
देश भक्ति बसी है रोम रोम।।


IAF ने पुलवामा हमले का बदला लिया: 25 की सुबह 3.30 बजे इंडियन फाइटर जेट पाकिस्तान में 50 किमी के अंदर तक घुसे और आतंकियों के ठिकाने कर दिए तबाह.. इस पर स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी अपनी कविता कह रहे हैं….

उड़े जेट भारत के सैन्य
जा घुसे पाक की सीमा।
उड़ा दिए आतंकी अड्डे
मिटा आतंक बनाकर कीमा।।
ले लिया यो बदला अपने वीर
दुश्मन का जिस्म रूह संग चीर।
मिटा दिए मंसूबे उनके
यो पोछी शहीद परिजन नीर।।
एक के बदले अनेक मारकर
दहशतगर्दों में दहशत फैलायी।
कम कभी भारत न समझों
दुश्मन दे दी बम्ब बिदाई।।
जेहादी जाते जहन्नुम को
मांगते तौबा खुदा गुनाह।
आसमानी गाज़ ऐसी गिरी
जा मिले गर्त ए गाह।।
शाबाश देश की सेना
मुबारक़ सभी का कहना।
दिखा दिया कहा जो करके
जय हिन्द जवान जय सेना।।

स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
wwe.satyasmeemission.org


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading