Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / और कुछ इस तरह हुई पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक, क्या और कैसे हुआ यह सब? जानें पूरा घटनाक्रम

और कुछ इस तरह हुई पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक, क्या और कैसे हुआ यह सब? जानें पूरा घटनाक्रम

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी मंगलवार की सुबह 3.40 और 3.53 मिनट के बीच पाकिस्तान में घुसकर जैश के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। जिसमें पाकिस्तान के लगभग 300 आतंकी मारे गए। हालांकि पाकिस्तान ने इस बात की पुष्टि तो नहीं की है। लेकिन सूत्रों के अनुसार जैश ऐ मोहम्मद के कई बड़े कमांडर मारे गए हैं।

इसके बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारतीय वायुसीमा में घुसकर बमबारी की है। इस बमबारी में किसी के हताहत होने की खबर तो नहीं आयी हैं भारत ने पाकिस्तान के एक F-16 विमान को जरूर मार गिराया।

बता दें कि पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के एफ-16 लडाकू विमानों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन करते हुए नोशेरा सेक्टर में ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर समेत दूसरे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत के 6 मिग-21 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ दिया। हमले को विफल करने के लिए भारतीय विमानों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया, जिसमें से एक मिग-21 विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे, और पाकिस्तान के एक एफ-16 का पीछा करते हुए लाइन ऑफ कंट्रोल के पार चले गए और वहां उनका मिग 21 दुघर्टनाग्रस्त हो गया और पाकिस्तान ने उन्हें बंदी बना लिया।


लेकिन पाकिस्तान पर चौतरफा दबाव की वजह से पाकिस्तान को जाँबाज भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा करना पड़ा। अभिनंदन कल यानि 1 मार्च को भारत वापस आ सकते हैं।

देखें यह रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading