ग्राम पंचायत वडधामना में ईवीएम और वीवीपेट की मतदाताओं की दी जानकारी। वडधामना में मतदाताओ को VVPAT मशीन से अपना मतदान करणे का अधिकारियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया।
जिलेभर में ईवीएम एवं वीवीपेट का व्यवहारिक प्रदर्शन कॉलेजों, सार्वजनिक स्थल जैसे बस स्टैंड, पंचायत भवनों, हाट
मंडी एवं पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। जिसकी तहत बुधवार को जिले की ग्राम पंचायतों में ईवीएम एवं वीवीपेट की जानकारी मतदाताओं की दी गई। इसी के तहत वडधामना ग्राम पंचायत में शुक्रवार 8 फरवरी मतदाताओं को VVPAT मशीन से अपना मतदान करणे का अधिकारियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे वोटर वेरीफ़ाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपैट (वीवीपीएट) व्यवस्था के तहत वोटर डालने के तुरंत बाद काग़ज़ की एक पर्ची बनती है। जिससे मतदाताओं को यह पता चलता है कि हमने जिस उम्मीदवार के चिन्ह आगे की बटन को दबाया वह मत उसी को गया है या नही ।
इस पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया गया है, उनका नाम और चुनाव चिह्न छपा होता है।
यानी वोटिंग में लगने वाले कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट के साथ वीवीपैट मशीन तीनों एक दूसरे से जुड़े रहेंगे। जिससे कंफर्म होगा कि वोट किसे गया है। यह सिर्फ वोटर को ही पता चलेगा। वोट डालने के बाद वीवीपैट मशीन के स्क्रीन पर सात सेकेंड तक रिकार्ड दिखाई देगा जिसमें दल, प्रत्याशी और चुनाव चिन्ह का पता चलेगा। वोट डालने के बाद वीवीपैट मशीन में लगे बॉक्स में पर्ची चली जाएगी। बाॅक्स सील रहेगा और अगर बाद में कोई प्रत्याशी ओर दल आपत्ति जताते हैं तो इसे खोला जाएगा।
काग़ज़ की पर्ची ईवीएम में लगे शीशे के एक स्क्रीन पर यह पर्ची सात सेकंड तक दिखती है।
आयोग ने इसके लिए केंद्र सरकार से 3174 करोड़ रुपए की मांग की है।
बीईएल ने साल 2016 में 33,500 वीवीरपैट मशीन बनाईं। इसका इस्तेमाल गोवा के चुनाव में 2017 में किया गया।
बीते दिनों पाच राज्यों के विधानसभा चुनावों में चुनाव आयोग ने 52,000 वीवीपैट का इस्तेमाल किया।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ने यह मशीन 2013 में डिज़ायन की।
चुनाव आयोग ने जून 2014 में तय किया किया अगले चुनाव यानी साल 2019 के चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा, इस अवसर पर वडधामना ग्राम पंचायत – श्री रंगलाल पाल उपसरपंच,श्री हरिभाऊ लोहे ग्रामविकास अधिकारी,विजय मरजीवे तलाठी,
एम.एस. वानखड़े तलाठी, रमेश टाकरस कृषि अधिकारी ,प्रशांत राव क्लर्क निळकंठ उमरेडकर मंडल अधिकारी ,नरेश कावळे मंडल अधिकारी मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया।
मतदाता के रूप में ग्राम के नागरिम गणों में-गजानन कांबडे, लता रोहणकार ,पदमिला मारवटे, नेहा शर्मा,ज्ञानेश्वर मुंड,सत्यफुला तोतडे, शशिकला मोरे, रंजीता चौरे,बेबी पटले, ज्योति गाढ़वे।आदि ने उपस्थित होकर vvpat मशीन की प्रशिक्षण एवं जानकारी ली।
Report : Vikas Banao
Nagpur : Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
