Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बर्बरीक प्रोजेक्ट कंपनी पर 5 करोड़ 86 लाख 94 हज़ार रुपये का बड़ा जुर्माना

बर्बरीक प्रोजेक्ट कंपनी पर 5 करोड़ 86 लाख 94 हज़ार रुपये का बड़ा जुर्माना

रामटेक – गोंदिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे कार्य में
बर्बरीक प्रोजेक्ट कंपनी पर 5 करोड़ 86 लाख 94 हज़ार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश

रामटेक- गोंदिया हाइवे पर हो रहे मुरम के काम पर बर्बरीक प्रोजेक्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड रायपुर की कंपनी पर हुआ यह जुर्माना। कंपनी पर मोहड़ी तहसील के कई ठिकानों से निर्धारित मात्रा से अधिक मुरम गैर कानूनी तरीके से ले जाने का मामला सामने आया है।

बता दें कि 2500 ब्रास मुरम की रायल्टी तहसील कार्यलय में जमा कराई गई थी। लेकिन कंपनी ने 28000 ब्रास से अधिक मुरम ले किया। तहसीलदार नवनाथ कातकड़े ने इसकी तहकीकात की तो मामला सामने आया।

मोहड़ी के तहसीलदार नवनाथ कातकडे ने कंपनी पर कार्रवाई करते हुए बर्बिक प्रोजेक्ट कंपनी पर बड़ा जुर्माना लगाया। और जुर्माना राशि 5 करोड़ 86 लाख 94 हजार का जुर्माना सात दिन के भीतर भरने का आदेश जारी किया।

रिपोर्ट : जितेंद्र पटले


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading