हर रिश्ते में एक अपनी मिठास होती है।और सभी रिश्ते के मध्य की मिठास होते हुए भी भिन्न भिन्न होती है।यो प्रेमाभक्ति की मिठास शब्दों से होती हुयी परस्पर परम्पराओं की शगुन मिठाई के देने से होती है।यो आज की मिठाई है-चॉकलेट!!
और वेलेंटाइन का अर्थ है ही-शुभत्त्व प्रेम का चरम!! यानि दिव्य प्रेम का चर्मोउत्कृष्!!और उसकी मीठी मिठाई की मिठास
यो इसी दूसरे दिन की प्रेमभिव्यक्ति पर ये मीठी सी शब्दों की मिठाई चॉकलेट रूपी छोटी से प्रेम कविता यहाँ इस प्रेम सफर की एक कड़ी के रूप में प्रस्तुत है..
!!चॉकलेट डे🍫!!
[एक प्यार ए सफर-3]
मीठी सी यादों को लेकर
सो कर देखा मीठा ख़्वाब।
तुम आई नजदीक मेरे ओ
झुक दे गयी लब चूम शबाब।।
क्या कभी हम बीच हो
तकरार तो कुछ टूटेगा नहीं।
कभी दिल बाहरी गमों को ले
हो परेशान तो कुछ छूटेगा तो नहीं।।
कह कर भी सकून न आये
तो क्या बुरा तो नहीं मानोगे।
क्या पास बैठकर भी हममें
न हो बात तो अकेला नहीं जानोगे।।
क्यों कर आया ऐसा ख्याल
क्यों है आया ऐसा मलाल।
मुझे तुझे और और भी दुनियां
रिश्ते हैं,प्यार लेता सम्भाल।।
सदा एक सा कुछ नहीं रहता
और ना ही रहना बनता है।
पर खुलापन और बेबाकी
अदब संग सदा बनता है।।
तब कितना ही जहाँ ग़म आये
या खुद को कुछ ना भाये।
पर बात सदा कहनी और करनी
एक दूजे कर पहल फरमाये।।
बिन बोले भी बातें होती
नजदीक बिन संगत रातें होती।
बिन छुए अहसास भी होता
प्यार मुझे है,बस कहता।।
यही प्यार की मिठास है
यही संगत की साँस है।
दो है पर एक बन जीते जब
यही बनता खुद विश्वास है।।
खिला दे मुस्कान दूजे चहरे
जगा दे अहसास अपने पन का।
बिन जताए भरोसा जब बने
वही सच्ची मिठास है खनका।।
क्रमशः-4 टेडी बियर डे..
.
सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज
www.satyasmeemission.org
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7

