दिल्ली एनसीआर में 2 दिनों से शीतलहर के साथ घना कोहरा लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है।
ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी छोटे स्कूली बच्चों की है एक ओर घना कोहरा तो ऊपर से जबरदस्त ठंड।
सामान्य तौर पर सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर के आस-पास आ गई है। कोहरे से फ्लाइट्स औऱ रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों को भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं। इसके अलावा दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेने भी प्रभावित हुई हैं।
मौसम विभाग ने मौसम विभाग की स्थिति को देखते हुए दिल्ली वासियों को मौसम की मार से खुद का बचाव करने की सलाह दी है। हालांकि इस बीच दिल्ली की न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की है।