एंकरिंग और मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली एक प्यारी, खूबरसूरत सी हसीना, जिसकी ‘प्यारी सी स्माइल’ किसी को भो घायल कर दे।
ये अपनी मासूमियत और अदाओं से किसी को भी दीवाना बना दे।
ड्रामे तो बिल्कुल ऐसे कि कोई भी गच्चा कहा जाएं।
एक्टिंग…!!
एक्टिंग देखकर तो बड़ी से बड़ी हीरोइन इनके सामने फीकी पड़ जाए।
सुंदरता की मूरत, मानों आसमान से धरती पर आई एक परी।
जी हां!! ऐसी ही हैं आज की हमारी खास मेहमान।
“हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के छोटे से शहर गोंदिया जिले के छोटे से कस्बे से अपने अरमानों को पूरा करने के लिए निकली खूबसूरत मॉडल एक्ट्रेस श्रुष्टि ठाकरे की।”
सबसे बड़ी बात श्रुष्टि अभी महज़ 18 साल की हैं, इतनी कम उम्र में श्रुष्टि काफी समझदार और मैच्योर हैं।
श्रुष्टि का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। उनके परिवार में न तो कोई इस प्रोफेशन से जुड़ा हुआ है और न ही कोई दूर-दूर तक रिश्तेदार ही फ़िल्म लाइन से है।
बचपन से एक्टिंग का शौक रखने वाली श्रुष्टि अपने घर में सबसे छोटी हैं। यानि तीन बहनों में तीसरे नंबर की।
अपने घर में सबकी लाडली होने के साथ श्रुष्टि को वो सब मिला जो उन्हें चाहिए था।
श्रुष्टि बताती हैं कि “जब वो और छोटी थीं” तब वे अपने घरवालों के साथ बैठकर टीवी पर फ़िल्म या सीरियल देखती थीं तो वैसे ही एक्टिंग करने की कोशिश करती थीं, उनकी माँ विनीता ठाकरे उनकी बखूबी मदद करती थीं। जिसकी वजह से उन्हें एक्टर बनने का शौक चढ़ गया।
श्रुष्टि कहती हैं कि बचपन का शौक उनके जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया। और अब वे इसी को जीना चाहती हैं, एक सफल हीरोइन बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने कोशिश भी शुरू कर दी है। अभी हाल ही में श्रुष्टि को एक बॉलीवुड की हिंदी फिल्म भी ऑफर हुई है।
यानि श्रुष्टि को बॉलीवुड से एक हिंदी फिल्म का ऑफर मिल गया।
श्रुष्टि ने अभी फ़िल्म के बारे में कुछ बताने से तो मना कर दिया, लेकिन उन्होंने इसके बारे में सिर्फ इतना बताया कि यह एक रोमांटिक, कॉमेडी मूवी है। इसमें भरपूर कॉमेडी है, इमोशंस हैं, एक्शन है, ड्रामा है यानि कुल मिलाकर यह दर्शकों के लिए बेहतरीन पैकेज साबित होगी।
उन्होंने कहा कि वो किसी को बताएं न बताएं लेकिन खबर 24 एक्सप्रेस के साथ अपनी फिल्म की हर ख़बर को जरूर साझा करेंगी।
श्रुष्टि ने फ़िल्म के लिए तैयारियां भी जोरों से शुरू कर दी हैं।
5 फुट 8 इंच लंबी, एक दम फिट श्रुष्टि ने जिम जाना भी शुरू कर दिया है। वे अपनी फिटनेस पर विशेषरूप से ध्यान दे रही हैं। हमने जब उनसे उनकी फिटनेस के बारे में सवाल किया कि “आप तो पूरी तरह फिट हैं,” तो उन्होंने कहा कि ‘भले वे फिट हों लेकिन फिर भी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं।’
श्रुष्टि के मुताबिक, उनकी जिंदगी में बहुत सी चुनौतियां आईं। लेकिन “जिंदगी जीना ही एक चुनौती है” इसको मानकर ये आगे बढ़ती गयीं। श्रुष्टि को उनके परिवार का भी बखूबी साथ मिला।
मम्मी पापा की लाडली बिटिया श्रुष्टि के कदम उनके मम्मी पापा ने कभी नहीं रोके और न ही उन्होंने श्रुष्टि को मॉडलिंग, एंकरिंग या फिल्मों में जाने से मना किया। जिस वजह से श्रुष्टि आज अपने सपनों को सच करने के बेहद करीब हैं। श्रुष्टि कहती है कि अभिनेत्री बनने का सपना उनसे अधिक उनकी माँ का है, वो अपनी बेटी को सफल अभिनेत्रियों में देखना चाहती हैं। श्रुष्टि कहती हैं कि हर माँ बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा सफल हो, उनकी मम्मी उनके सपने को जीती हैं इसीलिए वो अपनी मम्मी के सपने को पूरा करने के लिए जी जान से मेहनत करेंगी। और कर भी रही हैं।
तो आज श्रुष्टि अपनी मंजिल के बेहद करीब हैं। वो इसका सारा श्रेय अपने माता पिता और अपनी दोनों बहनों को देती हैं। उन्होंने कहा कि हर मुश्किल घड़ी में उनका परिवार उनके साथ हमेशा खड़ा रहा है। आज वो जो कुछ भी हैं अपने परिवार की वजह से ही हैं।
श्रुष्टि की भले अभी शुरुआत हो परंतु उनके हौसले, उनका विश्वास एक दिन शिखर तक जरूर लेकर जाएगा। हम आशा करते हैं कि श्रुष्टि के सारे सपने पूरे हों और जल्द ही श्रुष्टि बेहतरीन और सफल अभिनेत्रियों में शुमार हों।
हम दुआ करते हैं कि श्रुष्टि हर क्षेत्र में अपना और अपने परिवार का रोशन करें श्रुष्टि का बॉलीवुड का सपना भी जल्द पूरा हो और उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट्स मिलें। हम श्रुष्टि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
श्रुष्टि आप अपने जीवन में बहुत आगे बढ़ें, आपके सारे सपने हक़ीक़त बनें, आपके सफर की सारी कठिनाइयाँ दूर हों। आपको जल्द अच्छी फिल्मों के प्रोजेक्ट्स मिलें, आप बड़ी से बड़ी फ़िल्में करें। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आपको आपके सफलतम जीवन की शुभकामनायें भी देते हैं।
*********
Khabar 24 Express Exclusive
“एक शख्शियत ऐसी भी”
**** Note
यदि आजके आस-पास भी कोई ऐसी शख्शियत है जिसे आप देखना चाहते हैं या उनके बारे में हमें बताना चाहते हैं ताकि पूरी दुनिया उनको पढ़े और देखे, तो हमसे आज ही संपर्क करें।
"एक शख्शियत ऐसी भी" Khabar 24 Express
+919654663551, 9654969006
info@khabar24.co.in
khabar24express@gmail.com
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7




