Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पांच राज्यों में होने विधानसभा चुनावों पर एग्जिट पोल नतीजों पर चुनाव आयोग की रोक

पांच राज्यों में होने विधानसभा चुनावों पर एग्जिट पोल नतीजों पर चुनाव आयोग की रोक

 

 

 

 

 

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मध्यनज़र चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है। यह रोक 12 नवंबर से 7 दिसंबर के तक लगाई है।

 

 

 

बता दें कि पांच राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। और पहले चरण के मतदान 12 नवंबर से शुरू हो जाएंगे जिसकी वजह से चुनाव आयोग ने रोके लगाई है।

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू होने की तिथि 12 नवंबर से लेकर अंतिम मतदान तिथि सात नवंबर तक इन राज्यों के चुनाव के संबंध में सभी प्रकार के एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है। जिन राज्यों में चुनाव की तिथियों की घोषणा हुई है, उनमें शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जनप्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 126 (1) (बी) के अनुसार, प्रत्येक चरण के मतदान से 48 घंटे पहले और मतदान के लिए निर्धारित अवधि तक किसी भी प्रकार की रायशुमारी के नतीजे या किसी चुनाव सर्वेक्षण को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित करने पर रोक होगी।

आयोग ने आगे कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने जनप्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 126 ए की उपधारा (1) के तहत अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए यह अधिसूचित किया है कि 12 नवंबर 2018 को सुबह सात बजे से लेकर सात दिसंबर 2018 को शाम 5.30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल को इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट मीडिया के जरिए या अन्य तरीके से प्रसारित करने पर रोक होगी।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 12 नवंबर और 20 नवंबर को होगा, जबकि मध्य प्रदेश और मिजोरम में मतदान की तिथि 28 नवंबर निर्धारित की गई। राजस्थान और तेलंगाना में मतदान सात दिसंबर को होगा।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading