Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / मेरी बीबी मेरे परिवार और मेरे भाई से अलग करवाना चाहती थी, मैंने उसे अलग कर दिया : तेज प्रताप यादव

मेरी बीबी मेरे परिवार और मेरे भाई से अलग करवाना चाहती थी, मैंने उसे अलग कर दिया : तेज प्रताप यादव

 

 

 

 

 

तेज प्रताप यादव ने अपनी शादी को लेकर बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर मजाक बन चुकी इस खास शादी पर अब दूल्हा बिफर पड़ा है।

 

 

 

दूल्हा यानि राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी शादी को लेकर बवाल कर दिया है।

 

तेज़ प्रताप का आरोप है कि उनकी पत्नी ऐश्वर्य उनके परिवार से लड़वाना चाहती थी। वो मेरे परिवार को गंवार कहती थी। मेरे और मेरे भाई के बीच में दूरियां लाना चाहती थी।

अब इसको लेकर तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की है।

वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने अपनी अर्जी में कहा है कि ऐश्वर्या उनसे अपने पिता के लिए छपरा से लोकसभा टिकट मांगती थी। वह कहती थी कि अगर टिकट नहीं मिला तो तुमसे शादी का क्या फायदा। साथ ही वह पूरे परिवार को गंवार भी कहती थी।

तेज प्रताप ने अपनी अर्जी में लिखा है कि ‘ऐश्वर्या मुझे मेरे छोटे भाई से लड़वाना चाहती थी। वह कहती थी कि तेजस्वी तुमसे जलता है।’ इससे पहले तेज प्रताप ने कहा था, ‘मेरे परिवार और पार्टी के कई लोगों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए मुझे बलि का बकरा बनाया।’

जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप अपनी पत्नी ऐश्वर्या से किसी भी हाल में सुलह नहीं चाहते हैं। उन्होंने साफ कहा है कि उनका ऐश्वर्या से मेल नहीं खाता है। वह हाईफाई सोसाइटी की हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। इसलिए मेरा उनके साथ कोई मेल नहीं है।

तेज प्रताप ने अपने निजी जीवन से ऐश्वर्या को निकालने से पहले उन्हें अपने सोशल मीडिया से भी डिलीट कर दिया है। उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर से अपने विवाह की सभी तस्वीरें हटा दी हैं। इसके अलावा उनका कहना है कि वह अब घुट घुटकर नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि वह शादी के लिए पहले ही मना कर चुके थे लेकिन शादी कराकर ओमप्रकाश व नागमणि ने उन्हें मोहरा बनाया। ये दोनों ही उनके मामा के लड़के हैं। तेज प्रताप का कहना है कि अब चाहे प्रधानमंत्री ही क्यों न बोल दें लेकिन वह मानने वाले नहीं हैं।

हालांकि लालू परिवार इस मामले को सुलह कराने में लगा है। लालू यादव भी तेज प्रताप सिंह को मनाने में लगे हैं। तेज प्रताव यादव रांची पहुंचते ही अपने पिता से हॉस्पिटल मिलने पहुंचे। लालू से लंबी बातचीत के बाद तेज प्रताप जब बाहर निकले तो उनकी आंखों में आंसू थे। जब वह बाहर आए तो उन्होंने कहा कि मैं घुट-घुटकर अपनी जिंदगी नहीं बिताना चाहता हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पापा ने कहा है कि वह घर आकर उनसे बात करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपने फैसले पर अडिग हूं और अडिग ही रहूंगा। बता दें कि लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।

तेज प्रताप राजद के विधायक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी और परिवार के कई लोगों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए उनका इस्तेमाल किया और उन्हें बलि का बकरा बनाया गया। उन्होंने कहा कि उनमें और ऐश्वर्या में कोई मेल नहीं है। ऐश्वर्या ने एमबीए तक पढ़ाई की है और तेज प्रताप ने 11 वीं तक पढ़ाई की है।

बता दें तेज प्रताप की शादी 12 मई को हुई थी। पटना के मौर्या होटल में तेज प्रताप यादव की सगाई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी। जिस समय यह कार्यक्रम हो रहा था, उस समय लालू जेल में थे।

 

 

 

ऐश्वर्या, चंद्रिका राय की तीन संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने पटना के नॉट्रेडम स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है। उनकी छोटी बहन का नाम आयुषी राय हैं, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रही हैं, जबकि छोटा भाई अपूर्व राय लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

 

 

 

ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं और लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं। दरोगा राय 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading