Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / रुपया है कि संभल ही नहीं रहा, गिरते ही जा रहा है? आखिर कब तक गिरता रहेगा ये रुपया… क्या आप बताएंगे “सरकार”

रुपया है कि संभल ही नहीं रहा, गिरते ही जा रहा है? आखिर कब तक गिरता रहेगा ये रुपया… क्या आप बताएंगे “सरकार”

 

 

 

 

 

रुपया हाय रुपया… अगर एक रुपया भी जमीन पर गिरा दिखाई दे जाए तो यकीन मानिए उसे उठाने वाले सैंकड़ों हाथ आ जाएंगे….। मतलब रुपये को इंसान जमीन पर ज्यादा देर तक नहीं गिरने दे सकता है आखिर यह रुपया है ही ऐसी चीज।

 

 

 

यही तो है जो इंसान की सभी जरूरतों को पूरा करता है। कल्पना कीजिये अगर यह किसी के पास न हो तो क्या हो?

खैर हम बात कर रहे हैं रुपये के गिरने की लेकिन बात निकली तो बात बोल दी गयी। जमीन पर रुपया गिरना और बाजार में रुपये का गिरना दोनों में बड़ा अंतर है। अब आप सोच रहे होंगे कि आज मनीष को ये हो क्या रहा है?
तो एक बात साफ कर दूं कि जमीन पर गिरा हुआ रुपया जब एक मिनट के लिए नीचे गिरा हुआ नहीं रह सकता तो बाजार में रुपये की गिरावट उठ क्यों नहीं रही है।
प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी जी ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को देखते हुए, भ्रष्टाचार को खत्म करने की ना जाने कौन-कौन सी नई पुरानी सौगंधे खायी थी।
और आज उनकी सरकार को चार साल बीत गए… इन चार सालों में रुपया रोज गिर रहा है और वो इतना गिर रहा है कि लोगों के पसीने छूट रहे हैं। महँगाई आसमान छू रही है। घरेलू गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं, पेट्रोल डीजल के दाम बेलगाम हो चले हैं।
अगर हम आम आदमी की बात करें तो शायद कोई हो जो इस महंगाई से त्रस्त ना हो।

आपको बता दें कि आज डॉलर के मुकाबले रुपया 71.37 के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

कच्चे तेल के दाम वैश्विक बाजार में 78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं। जिसकी वजह से भारतीय बाजार में तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

विश्लषेकों के मुताबिक, रुपये की कीमत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह डॉलर की बढ़ती मांग और कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों को माना जा रहा है।

 

डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के पार जा सकता है। आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी पूरी संभावना है कि डॉलर आने वाले दिनों में काफी मजबूत होगा। रुपये में ज्यादा गिरावट होने से सबसे पहला असर महंगाई पर पड़ेगा। तुर्की की मुद्रा लीरा में हुई गिरावट के चलते भारत सहित कई देशों की मुद्रा गिर गई है। इसकी वजह से डॉलर काफी मजबूत हो गया है। भारत में रुपया 72 के पार जा सकता है।

 

*****

मनीष कुमार
खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe