Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / कर्नाटक इलेक्शन लाइव उपडेट्स : छिटपुट घटनाओं के बीच 3 बजे तक 56 फीसदी वोटिंग

कर्नाटक इलेक्शन लाइव उपडेट्स : छिटपुट घटनाओं के बीच 3 बजे तक 56 फीसदी वोटिंग

 

 

 

 

 

“कर्नाटक विधानसभा चुनावों में लोगों का मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह, 3 बजे तक हो चुका है 56 फीसदी मतदान”

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 222 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के वोटिंग जारी है। सुबह से पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए लोगों की भीड़ दिख रही है। 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 2 सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया है।

कर्नाटक में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जो 2600 से अधिक उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं और 4,552 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

बता दें कि कर्नाटक चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है, अगर मतदाताओं ने 33 साल से चली आ रही सत्तारूढ़ दल को हटाने की परंपरा तोड़ी तो कर्नाटक में कांग्रेस सरकार वापसी करेगी। गौरतलब है कि 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व में जनता दल ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। इसके बाद कोई भी पार्टी ऐसा कर पाने में सफल नहीं हुई।

 

उधर हंपी नगर के एक पोलिंग बूथ में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। यह झड़प तब शुरू हुई जब कांग्रेस ने भाजपा पार्षद के साथ हाथापाई की। दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप जड़े।

वहीं कुछ ईवीएम मशीनों में भी गड़बड़ी पाई गई। लेकिन इन सबके बाबजूद मतदान पर कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। मतदान को लेकर लोगों के बीच उत्साह देखते बन रहा है।

 

****

ख़बर 24 एक्सप्रेस

 

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading