आपको बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 70 फीसदी वोट पड़े हैं। वहीं 2013 में यह 71.4 फीसदी मतदान हुआ था।
बता दें कि कर्नाटक में पहले की तरह इस बार भी त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस, भाजपा जेडीएस मैदान में हैं और मुकाबला भी कड़ा है। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है। लेकिन जेडीएस को भी नैकर नहीं जा सकता है।
कर्नाटक के रण में 2600 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत आज मतदाताओं के द्वारा आज ईवीएम में बंद हो गई है।
राज्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान आज शाम छह बजे खत्म हो गया। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह भी देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों पर शाम छह बजे के बाद भी लोगों की लंबी लाइन देखी गई।
वोटिंग ख़त्म होने के बाद अब बात आती है कि कौन बनेगा कर्नाटक के मुख्यमंत्री, किसके सर सजेगा ताज?
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 224 में से 222 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। कर्नाटक चुनाव में वोटिंग के बाद अब फैसला 15 मई को आना है। वर्तमान कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को खत्म हो जाएगा। 224 विधानसभा सीटों में से 173 सामान्य श्रेणी, 36 अनुसूचित जाति श्रेणी और 15 अनुसूचित जनजाति की श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लड़ रहीं प्रमुख पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जनता दल और जनता दल सेक्युलर शामिल हैं। वहीं, दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे। बता दें कि एक सीट पर मतदान भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बीएन विजयकुमार के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया है, वहीं फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने के कारण आरआर नगर सीट पर चुनाव टाल दिया गया, अब यहां 28 मई को चुनाव होगा और परिणाम 31 मई को आएगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कई एजेंसियों ने अपना एग्जिट पोल भी जारी कर दिया है। देखिए क्या बाकी न्यूज़ चैनल्स का अनुमान हैं:-
अब बात करते हैं हम ख़बर 24 एक्सप्रेस के एग्जिट पोल की, ख़बर 24 एक्सप्रेस के एग्जिट पोल में कांग्रेस लीड कर रही है और भाजपा दूसरी बड़ी पार्टी के रूप में टक्कर देते हुए सामने आ रही है।