Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आरोप प्रत्यारोप के दौर में पीएम मोदी को मिला कानूनी नोटिस, चुनावी भाषण में छवि खराब करने का आरोप

आरोप प्रत्यारोप के दौर में पीएम मोदी को मिला कानूनी नोटिस, चुनावी भाषण में छवि खराब करने का आरोप

 

 

 

“चुनावों के दौरान ऐसा भी हो सकता है किसी को उम्मीद तक न थी। प्रधानमंत्री को कानूनी नोटिस मिलने की यह अप्रत्याशित घटना कर्नाटक में घटी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को छह पन्नों का लीगल नोटिस भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को भिजवाया है।”

 

 

बता दें कि कर्नाटक में पीएम मोदी समेत भाजपा के तमाम दिग्गज ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और इन्हीं रैलियों में कर्नाटक के सीएम और कांग्रेस को जमकर कोसा जा रहा है।
इसी घटनाक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा और भारतीय जनता पार्टी को छह पन्ने का कानूनी नोटिस भेजा है। सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री मोदी से चुनावी भाषणों के दौरान कांग्रेस सरकार पर लगाए गए आरोपों के लिए माफी मांगने की मांग की है।
इस नोटिस में बीजेपी के राज्य में चुनावी विज्ञापन का हवाला दिया गया है। इस विज्ञापन में सिद्धारमैया सरकार को निशाना बनाया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धारमैया ने धमकी दी है कि अगर बीजेपी और पीएम मोदी ने माफी नहीं मांगी तो वह आपराधिक और मानहानि का मुकदमा करेंगे। उधर, कांग्रेस ने धमकी दी है कि वह इस मामले में 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा करेगी।
इससे पहले अपने चुनावी भाषणों में पीएम मोदी ने सिद्धारमैया और उनकी सरकार पर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने उन्हें सीधा रुपैया सरकार और 10 प्रतिशत सरकार करार दिया था। उधर, राज्य के चुनावी दौरे पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैलगाड़ी और साइकल पर सवार होकर भाषण दिया और बीजेपी पर हमला बोला।

पीएम मोदी पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि वह हमेशा स्पीकर या एयरप्लेन मोड में ही रहते हैं। उन्होंने कहा, मोबाइल फोन में 3 मोड होते हैं- वर्क मोड, स्पीकर मोड और एयरप्लेन मोड। लेकिन वह कभी वर्क मोड का इस्तेमाल नहीं करते, वह सिर्फ स्पीकर या एयरप्लेन मोड ही यूज करते हैं।

बता दें कि इन्हीं चुनावी सभाओं के दौरान पीएम मोदी की कई बार जुबान भी फिसली जिसके वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई। पीएम मोदी कर्नाटक में पहले 8 सभाएं कर रहे थे लेकिन अब वो 22 सभाएं कर रहे हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading