Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नौ मई को होगा भव्य आयोजन : बदायूँ से आयुष पटेल की रिपोर्ट

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नौ मई को होगा भव्य आयोजन : बदायूँ से आयुष पटेल की रिपोर्ट

 

महाराणा प्रताप बहुउद्देशीय भवन के निर्माण की भी बनी योजना।

 

 

महाराणा प्रताप जयंती को हर वर्ष की भांति भव्यता पूर्वक मनाये जाने हेतु क्षत्रिय महासभा बदायूं की योजना बैठक जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव डॉ सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे, अध्यक्षता मन्डलीय सन्गठन मन्त्री राजपाल सिंह चौहान ने की।

अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि बदायूं जनपद में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हर वर्ष जिला मुख्यालय पर भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी जिला मुख्यालय पर भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।साथ ही परम्परागत रूप से भामाशाह पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में ख्यातिलब्ध हस्तियां उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनपद भर में महाराणा प्रताप के चित्र एवं महासभा के ध्वज को प्रत्येक घर में स्थापित करने हेतु महासभा द्वारा अभियान आरंभ कर दिया गया है। कार्यक्रम में सर्वसमाज की भागीदारी रहेंगी।

अध्यक्षीय संबोधन में महासभा के मंडलीय सन्गठन मन्त्री राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के सफल आयोजन से समाज में जागृति उत्पन्न होगी। आवश्यकता है कि महासभा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से कार्यक्रम की सफलता हेतु जुट जाएं।

 

 

“बैठक में सर्वसम्मति से भूराज सिंह राजलायर को क्षत्रिय महासभा बदायूँ का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया।”

 

 

बैठक में प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी धनपाल सिंह,ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह तोमर, जिला संयोजक रामप्रताप सिंह, महासभा के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिंह सोलंकी, विजय पाल सिंह, जिला सचिव अखिलेश सिंह चौहान,प्रशान्त सिंह, आदेश सिंह,दिव्यान्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जयपाल सिंह,सन्जीव चौहान, दीपक तोमर,विष्णुभान प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव वेदपाल सिंह कठेरिया ने किया तथा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

****

खबर 24 एक्सप्रेस

आयुष पटेल


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading