Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / दिल्ली पुलिस के जवान ने मेट्रो के आगे कूदकर जान दी, सुसाइड नोट में मौत की वजह पढ़कर हर कोई हो गया हैरान

दिल्ली पुलिस के जवान ने मेट्रो के आगे कूदकर जान दी, सुसाइड नोट में मौत की वजह पढ़कर हर कोई हो गया हैरान

 

 

 

दिल्ली पुलिस के एक जवान ने मेट्रो के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। ये हादसा उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बुधवार सुबह हुआ जब दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वाले शव अंतिम संस्कार के लिए राजस्थान ले गए हैं।
पुलिस के अनुसार, हंसराम बराला(50) सपरिवार ओम विहार में रहता था। परिवार में पत्नी विमला, दो बेटे और एक बेटी है। उसके बड़े बेटे विकास की शादी हो चुकी है। वह दिल्ली पुलिस की सिक्योरटी यूनिट में तैनात था। उसकी तैनाती केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ थी। लेकिन तीन सप्ताह से वह छुट्टी पर था।

बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे मेट्रो पुलिस को सूचना मिली कि उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया तलाशी के दौरान एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी थी।

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि हंसराम को पेट में टीबी की बीमारी थी। इस वजह से वह तीन माह से काफी परेशान था। तीन सप्ताह से उसने छुट्टी ले रखी थी। गृहमंत्री की सुरक्षा में तैनात होने की बात पूछे जाने पर मेट्रो पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। उधर घटना की वजह से द्वारका से नोएडा की ओर जाने वाली मेट्रो सेवा कुछ देर प्रभावित रही।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading