
कांग्रेस के नेता एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बार भी आगामी चुनावों में वो ही जीतकर आ रहे हैं और इस बार भी हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि विरोधी अपनी जीत का कितना भी दावा ठोक लें लेकिन ये तो आने वाले परिणाम बताएँगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल का जमकर विकास किया और लोगों ने इसको देखा भी। हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार सिर्फ जुमले दे रही है वो लोगों को सिर्फ सपने दिखाकर वोट माँग रहें हैं लेकिन जनता सब जानती है।
उन्होंने कहा कि इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए कांग्रेस हिमाचल में फिर से सत्ता में आ रही है धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा का नामांकन दाखिल करवाने के बाद वीरभद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस फिर सत्ता में होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के उनके घर में मिले रुपयों को लेकर आए बयान पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि सुखराम अब वृद्ध हो गए हैं, उनकी याददाश्त खो चुकी है। यह मामला कई दशकों से चल रहा है और उन्हें अब याद आ रही है।
वीरभद्र सिंह ने सुखराम से पूछा कि क्या कांग्रेस के पास बैंकों की कमी थी, जो कांग्रेस को पैसे रखने के लिए बैंक ऑफ सुखराम का सहारा लेना पड़ा। अभी हाल ही सीबीआइ द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए तिलक राज को सरकार द्वारा क्लीनचिट देने के संबंध में वीरभद्र सिंह ने कहा कि कोई अच्छा रीजन रहा होगा, तभी संबंधित विभाग ने यह कदम उठाया होगा। इसके अलावा शाहपुर से मेजर विजय सिंह मनकोटिया द्वारा आजाद उम्मीदवार के रूप में भरे गए नामांकन के बारे में पूछने पर वीरभद्र सिंह ने इसके लिए मनकोटिया को बधाई दी।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express