
अगर आप ओला कैब से सफर करते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। क्योंकि ड्राइवर के भेष में वो एक छटा हुआ गुंडा भी हो सकता है।
अभी कुछ दिनों पहले एक ओला कैब ड्राइवर ने एक डॉक्टर का अपहरण भी कर लिया था लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण पकड़ा गया लेकिन डॉक्टर 1 हफ्ते तक ड्राइवर के चंगुल में फंसे रहे थे।
ओला, उबर जैसी कैब प्रोवाइडर कंपनियों के ड्राइवर द्वारा ऐसी करतूते कई बार पुलिस के सामने आयी हैं।

आज एक ऐसा ही वाक्य ख़बर 24 एक्सप्रेस के चीफ एडिटर मनीष कुमार के साथ हुआ वो अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस में थे। उन्होंने अपने घर जाने के लिए ओला कैब बुक की। ड्राइवर को लोकेशन भी ठीक से बात दिया था लेकिन जब वो उसे लोकेशन बता रहे थे तब भी ड्राइवर उन पर चिल्ला पड़ा बोला इंतजार करो आ रहा है वो इस बात से अनजान था कि वो चिल्ला किस पर रहा है। मनीष ने उस ड्राइवर से कहा कि वो इस वक़्त गेट नं0 8 और 1 के बीच खड़े हैं आप आ जाओ चूंकि मनीष ने कैब भी वहीं से बुक की थी लेकिन जीपीएस लोकेशन थोड़ा आस पास दिखाता है इसीलिए मनीष ने ड्राइवर को फ़ोन करके लोकेशन बताने का सोचा। जिस पर वो पहले ही भड़क गया था।
इसके बाद ड्राइवर ने बिना लोकेशन पर आए ही लोकेशन पर पहुंचने का मार्क कर दिया यानि अगर आपके पास कैब नहीं आयी या आप कैब तक नहीं पहुँचे तो लगभग 4 मिनट में कैब स्वतः ही कैंसिल हो जाएगी।
तब मनीष ने फिर से ड्राइवर को कॉल किया कि आप बिना लोकेशन पर पहुँचे आपने लोकेशन ओके क्यों किया ? इस पर फिर ड्राइवर ने भड़कते हुए कहा कि वो आ रहा है इंतेजार करो टाइम से आ जाऊंगा.. जब 1 रह गया मिनट तब मनीष ने फिर से कॉल किया कि नहीं आ रहा है तो मना कर दे वो कैब कैंसिल कर देंगे इस पर ड्राइवर ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं और बोला कि तू वहीं रुक मैं आता हूँ।

इतना सुनते ही मनीष ने कैब कैंसिल कर दी और ओला में कंप्लेंट कर दी। इतने में ही ओला कैब ड्राइवर अमित ने मनीष को फ़ोन किया और बोला देख तेरे पीछे खड़ा हूँ आजा, इतना सुनते ही मनीष और उनके दोस्त कैब की तरफ लपके उसके बाद ड्राइवर अमित भिनभिनाता उतरा वहां मनीष और उनके दोस्तों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया इस पर मनीष ने 100 नं0 पर फ़ोन कर दिया जिसके बाद ड्राइवर वहां से भाग खड़ा हुआ।

अब ऐसे में ड्राइवर “अमित” पिनपिनाता हुआ आया लगा कि कोई अकेला या दिल्ली से बाहर का होता या कोई महिला अकेले ऐसे ड्राइवर के साथ सफर कर रही होती तब उनके साथ ये क्या करता। वहाँ मौजूद ऑटों वालों के मुताबिक ड्राइवर हाथ मे चाकू दबाये हुए था, ड्राइवर “अमित” किस मंशा से आया था या वो क्या करता ये तो वही जानता है लेकिन मनीष की सूझबूझ और चुस्ती यहां काम कर गयी जिस वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
इस बाबत जब हमने ओला हेल्प लाइन पर कॉल करनी चाही तो उसका नं0 बड़े अंतराल के लिए व्यस्त जाता रहा लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिल सकी। पुलिस को इसके बारे में जानकारी दे दी गयी है और ड्राइवर का नाम नं0 और कार की डिटेल पुलिस को सब कुछ बता दिया गया है पुलिस के मुताबिक ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गयी है उस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7