Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अब अपने वॉट्सऐप से भी भेज सकते हैं पैसे जानिए कैसे

अब अपने वॉट्सऐप से भी भेज सकते हैं पैसे जानिए कैसे

 

 

 

पॉप्युलर मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से पेमेंट और मनी ट्रांसफर के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है। UPI के द्वारा मोबइल ऐप से एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में बिना किसी परेशानी के आसानी से पैसे ट्रांसफर किए जा सकते है।

NPCI के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ए पी होता ने वॉट्सऐप को UPI पेमेंट की अनुमति मिलने की पुष्टि की है। पिछले कुछ वक्त से वॉट्सऐप की इस संबंध में ऐक्सिस बैंक, पंजाब नैशनल बैंक समेत कई बैंकों से बात चल रही थी। देश में पहली बार NPCI ने किसी मोबाइल ऐप को पेमेंट के लिए मल्टी बैंक पार्टनरशिप की अनुमति दी है।

फेसबुक और वॉट्सऐप जैसे ऐप्स के बड़े यूजर बेस को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे देश में ऐप बेस्ड पेमेंट करना आसान हो जाएगा। गूगल अभी UPI बेस्ड पेमेंट शुरू करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहा है। ऐमजॉन और ऊबर जैसे ऐप्स पर UPI पेमेंट की टेस्टिंग आखिरी चरण में है। फ्लिपकार्ट और ट्रू कॉलर पहले ही UPI पेमेंट लेना शुरू कर कर चुके हैं।

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe