Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / दिल्ली विधानसभा में पर्चा फैंकने ओर हंगामा मचाने के आरोप में स्पीकर ने सुनाई 30 दिनों की सजा

दिल्ली विधानसभा में पर्चा फैंकने ओर हंगामा मचाने के आरोप में स्पीकर ने सुनाई 30 दिनों की सजा

 

 

दिल्ली विधानसभा के दो द‌िनों के विशेष सत्र की शुरुआत ही हंगामे से हुई। सदन शुरू होते ही दो व्यक्तियों ने कागज फाड़कर फेंका और नारेबाजी शुरू कर दी। यह दोनों ही शख्स व‌िज‌िटर गैलरी में बैठे थे और इस व्यवहार के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसके बाद उन्हें मार्शलों ने बाहर कर द‌िया। पर्चे उड़ाने वालों का नाम जयदीप राणा और राजन कुमार बताया जा रहा है। गौरतलब है क‌ि दोनों युवकों ने भगत स‌िंह के अंदाज में पर्चे उड़ाए थे।

जयदीप ने 2013 में आप के ‌ट‌िकट पर चुनाव लड़ा था। बता दें क‌ि इस घटना के बाद सौरभ भारद्वाज ने सदन में प्रस्ताव रखा क‌ि हंगामा मचाने वाले दोनों युवकों को 30 द‌िन की कड़ी सजा दी जाए। सौरभ भारद्वाज ने सदन में जो प्रस्ताव रखा था उसे सर्वसम्मति से मानते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों हंगामाकर्ताओं को 30 दिन के कठोर कारावास की सजा दी है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading