Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Entertainment / फेमस टीवी शो “कुमकुम भाग्य” का बदला नाम अब नए नाम से आएगा शो

फेमस टीवी शो “कुमकुम भाग्य” का बदला नाम अब नए नाम से आएगा शो

 

 

 

टीआरपी की दौड में नंबर एक पर चल रहे शो कुमकुम भाग्य को अब एक नए नाम से प्रसारित किया जायेगा। संभवत: सोमवार से प्रसारित होने वाले इस शो के एपिसोड को कुंडली भाग्य के नाम से प्रसारित किया जाये। दर्शकों की पहली पसन्द रहा यह शो काफी लंबे समय तक टीआरपी रेटिंग में टॉप पर छाया रहा। टीवी शो नागिन 2 को मात देकर कुमकुम भाग्य ने नंबर वन की टीआरपी रेटिंग हासिल की थी।

इन दिनों इस शो के एपिसोड में अभि और प्रज्ञा की प्रेम कहानी को रोचक अंदाज में बया किया जा रहा है। इन दोनों की प्रेम कहानी दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही है। बताया जा रहा है कि अब इस शो में कुछ नए किरदारों का आगमन होने जा रहा है। यह सब कुछ शो को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए किया जा रहा है। साथ ही इस बात की जानकारी भी मिली है कि अब शो में प्रज्ञा के पिता के किरदार पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस बात के संकेत शो के पिछले शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में दिए गए थे, जहां प्रज्ञा अभि को ‘बाबा’ नामक व्यक्ति से मिलाती है। जहां प्रज्ञा अभि से कहती है इनसे बात करते हुए मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं अपने पिता से बात कर रही हूं। प्रज्ञा के पिता का पहली बार जिक्र इसी एपिसोड में किया गया था। उससे पहले कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा के पिता का जिक्र नहीं किया गया था।

 

 

धारावाहिक में प्रज्ञा अभि की बहुत सेवा कर रही है। प्रज्ञा अभि से बहुत प्यार करती है इस बात से साफ जाहिर होता है। अब अभि प्रज्ञा से कहलवाना चाहता है। वह चाहता है कि प्रज्ञा उसे कहे कि वह उससे प्यार करती है। अभि प्रज्ञा को कहता है कि उसकी सेक्रेटरी बनने से पहले वह क्या थी। वह उसे बताती है कि वह टीचर थी और टीचर बनने से पहले क्या थी, नर्स। अभि प्रज्ञा से कहता है कि इंसान के दिल में जो हो वो उसे एक्सप्रेस कर देना चाहिए। अभि का इशारा ये है कि प्रज्ञा ये बात कहे कि वह उससे प्यार करती है। इधर, गुंडे प्रज्ञा अभि को जंगल में ढूंढते हुए परेशान हो रहे हैं। तभी कॉन्ट्रैक्ट किलर को एक पत्थर पर खून के निशान नजर आते हैं। वह गुंडों को रुकने के लिए कहता है। इससे वह समझ जाता है कि अभि प्रज्ञा आस पास ही हैं। अब देखना है कहानी में आगे क्या मोड आता है


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Government Cracks Down on Obscene Content: 5 OTT Apps Blocked, Over 100 Web Series Removed

Government Cracks Down on Obscene Content, 5 OTT Apps Blocked, Over 100 Web Series Removed, Khabar 24 Express

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading